{"_id":"6210067acddd33068f3dc005","slug":"crime-sucide-panipat-news-knl99335944","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को कमरे में बंद कर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को कमरे में बंद कर मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो नेता ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण फिलहाल सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कर रहे थे काम
पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से चल रहे थे परेशान, कारण जानने को पुलिस कर रही जांच
फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ मिले अशोक
फोटो- 25 व 26
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। गांव जौरासी में एक इनेलो नेता ने खुद को कमरे में बंद कर पेट में गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो वे कमरे में खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने लाइसेंसी गन को भी कब्जे में ले लिया है। साथ ही परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस को दिए बयान में अभिषेक ने बताया कि उसके पिता अशोक पानीपत में एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। वे वीरवार की रात करीब साढ़े नौ बजे काम से वापस आए और खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। कुछ देर बाद उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो वो मौके पर पहुंचे। कमरे में उसके पिता खून से लथपथ पड़े थे, जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है अशोक पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। उन्होंने खुद को गोली क्यों मारी, इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है। घटना की सूचना पर डीएसपी प्रदीप कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
राजनीति में काफी सक्रिय रहे अशोक
अशोक को अभय चौटाला का करीबी माना जाता था। अशोक राजनीति में पिछले 20 साल से सक्रिय थे, लेकिन आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण उनको एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करना पड़ा। इनेलो नेताओं ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।