{"_id":"5d6d83858ebc3e93b85d065b","slug":"crime-police-panipat-news-knl39410184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ ने एक्टिवा देने से मना किया तो, बुआ की एक्टिवा चुराई, पांच माह बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ ने एक्टिवा देने से मना किया तो, बुआ की एक्टिवा चुराई, पांच माह बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएफएल क्षेत्र से सीआइए-टू पुलिस ने चोरी की एक्टीवा सहित आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मंदीप निवासी शाहपुर जिला जींद हाल निवासी विकास नगर पानीपत के रूप में हुई। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
सीआइए-टू टीम प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशानुसार अपराध व अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान सीआइए-टू की एक टीम रविवार शाम मुख्य सिपाही मदन के नेतृत्व में गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार एनएफएल एरिया से एक आरोपी को एक्टिवा सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने उसकी पहचान मंदीप पुत्र इंद्र निवासी शाहपुर जिला जींद हाल विकास नगर पानीपत के रूप में बताई। एक्टिवा के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। शक के आधार पर गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया की उसने यह एक्टिवा 27 मार्च 2019 की रात को थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत सौंदापुर गांव में अपनी बुआ के घर के बाहर से चोरी की थी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया की बुआ ने उसको चलाने के लिए एक्टिवा देने से मना किया तो। उसने बुआ की एक्टिवा चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। वह एक्टिवा को छुपा कर रखता था।