फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime, police

छह साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
crime, police
एक गुरुद्वारे में शौच के लिए गई 6 साल की मासूम के साथ शौचालय में ही बंद कर 5 मिनट तक 35 साल के आरोपी दरिंदे ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला अपने 4 साल के बेटे व 6 साल की मासूम के साथ उक्त गुरूद्वारे में आई थी। यहां मां सत्संग भवन में बैठ गई। दोनों मासूम भाई-बहन गुरुद्वारे से नीचे आ गए। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के मुताबिक रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे दोनों बच्चे शौचलय की ओर गए। इसी दौरान आरोपी ने दोनों बच्चों को अकेला देखा, तो वो बच्चों के पीछे गया। जहां आरोपी ने 4 साल के बच्चे को दूसरी जगह जाने को कहा। जिसके बाद बच्चा वहीं बरामदे में खेलने लगा। कुछ देर हो जाने के बाद भी जब दोनों बच्चे लौट कर नहीं आए तो, मां सत्संग भवन से उठकर नीचे की ओर आई। जहां खेल रहे 4 साल के बेटे से उसकी बहन के बारे में पूछा। जिस पर बेटे ने शौचालय की ओर इशारा करते हुए कहा कि बहन वहां गई है। यहां मां ने कुछ देर और खड़ा होकर बेटी के बाहर आने का इंतजार किया। जब वो नहीं आई, तो मां शौचालय की ओर गई और बेटी को उसके नाम से आवाज लगाई। आवाज सुनकर करीब 6.35 बजे आरोपी एकदम से बाहर निकला व मां को धक्का देकर फरार हो गया। इसके बाद मासूम बाहर आई तो वो संदिग्ध हालात में थी। रोते हुए बेटी ने आपबीती बताई।
विज्ञापन

छेडछाड़ के आरोप में आरोपी 2 साल काट चुका है जेल
एसआई अत्तर सिंह ने बताया कि आरोपी के फरार हो जाने के बाद गुरुद्वारे के लोगों ने सीसीटीवी चेक किए। सीसीटीवी में लोगों ने आरोपी की पहचान कर ली। जिसके बाद गुरूद्वारे के लोगों सहित किला थाना पुलिस की एक टीम ने उसे जोध सचियार गुरूद्वारे मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने उसकी पहचान शेरू (35) निवासी सर्वर मोहल्ला, अमर भवन चौक के रूप में बताई। आरोपी 6 माह पहले ही छेड़छाड़ के आरोपों में 2 साल की जेल काट कर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed