फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime

कांग्रेस को वोट देने पर दो पक्षों में चली गंडासी व रॉड, पांच घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
कांग्रेस प्रत्याशी बलबीर वाल्मीकि को वोट देने पर दो पक्षों में जमकर लाठी व गंडासी चली। इसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी मनीष ने पुलिस में दर्ज करवाए मुकदमे में कहा कि 21 अक्तूबर की रात को उसका पिता धर्मसिंह चौपाल में सोने के लिए घर से जा रहा था। रास्ते में उनके परिवार से ही आशु ने पिता को गालिया देते हुए कहा कि तुमने बलबीर वाल्मीकि को वोट क्यों दिया। भाजपा को वोट क्यों नहीं दिया। यह कह कर उसने मेरे पिता के साथ मारपीट की और गाली गलौच की। शोर सुनकर मेरा चाचा, भाई व बहन मौके पर पहुंचे और उससे झगड़े का कारण पूछा तो आशु पक्ष के नवीन, साघी, छोटू, आशा, यशवंती व शमशेर गंडासी, लोहे की राड व सरीए लेकर आए और उन पर हमला बोल दिया। जिससे उसके दो चाचा, बहन व भाई घायल हो गए। पुलिस ने घायल मनीष के ब्यान पर नवीन, साघी, छोटू, आशा, यशवंती व शमशेर के खिलाफ चार धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed