{"_id":"5dc31fee8ebc3e5b5c25e21a","slug":"crime-panipat-news-knl108422173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने सीआईए की गाड़ी को गन प्वाइंट पर लिखा, सायरन बजाने पर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने सीआईए की गाड़ी को गन प्वाइंट पर लिखा, सायरन बजाने पर भागे
विज्ञापन
काला आंब रोड पर सीआईए-3 की गाड़ी को अंधेरे में आम वाहन समझकर सात बादमाशों ने मंगलवार की रात गन प्वाइंट पर लेकर लूटने का प्रयास किया। इतने में सीआईए-3 पुलिस कर्मियों ने गाड़ी का सयरन बजा दिया और आवाज सुनते ही चौंककर सातों बदमाश मौके भागे। पुलिस ने पीछा कर सातों बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों के पास चार देशी पिस्तौल, दो राउंड कारतूस, दो डंडें, एक टार्च और एक रिट्ज कार बरामद हुई। सातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। सात में पांच बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड है।
सीआईए-थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात सीआईए-थ्री की एक टीम सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। उग्राखेड़ी मोड़ से काला आंब जाने वाली रोड पर छह से सात संदिग्ध युवकों के होने की सूचना मिली। गाड़ी का सायरन उतारकर पुलिस टीम रोड पर आगे बढ़ी और 500 मीटर आगे जाने पर पांच बदमाशों ने टार्च दिखाकर गाड़ी को रोकने का इशारा किया। गाड़ी रोकते ही दो और बदमाश लाठी और डंडे लेकर झाड़ियों निकल आए। इतने में टार्च से इशारा करने वाले बदमाशों ने ड्राइवर की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। इतने में सब इंस्पेक्टर ने सायरन बजाया और टार्च की रोशनी में बदमाशों ने उन्हें वर्दी में बैठे देखा और भागने लगे। पीछा कर सातों बदमाशों को पकड़ लिया गया। इनके लिखाफ थाना चांदनी बाग में रूट की रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश की जेल भेज दिया गया है।
यह है बदमाश
सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपनी पहचान अनिल उर्फ छोटू पुत्र बलवान निवासी भापरा, अफसर पुत्र इस्लाम निवासी मच्छरोली, प्रदीप पुत्र सतबीर निवासी भापरा, प्रमोद उर्फ मददी पुत्र मांगेराम निवासी कमालपुर जिला करनाल, तेजबीर उर्फ तेजा पुत्र वेदप्रकाश निवासी भापरा, अरूण उर्फ अन्नू पुत्र सत्यवान निवासी रिसालू, जितेन्द्र उर्फ सोनू पुत्र सुरेश निवासी रिसालू पानीपत के रूप मे बताई।
विज्ञापन
पांच बदमाशों का मिला अपराधिक रिकार्ड
बदमाश अफसर के खिलाफ एक मुकदमा वर्ष 2012 में थाना समालखा में डकैती व थाना बापौली में एक मुकदमा वर्ष 2010 मे लड़ाई झगड़े का दर्ज है। आरोपी अनिल के खिलाफ डकैती का एक मुकदमा वर्ष 2011 में दिल्ली में व लूट का एक मुकदमा वर्ष 2018 मे यूपी में दर्ज है। आरोपी प्रदीप के खिलाफ वर्ष 2012 में दुष्कर्म का एक मुकदमा थाना समालखा में दर्ज है। बदमाश अरुण के खिलाफ लड़ाई झगड़े का एक मुकदमा वर्ष 2016 मे करनाल में दर्ज है। वहीं बदमाश प्रमोद के खिलाफ चोरी का एक मुकदमा करनाल मे दर्ज है।
16 सितंबर को सोनीपत में व्यापारी से लूटे थे 11 लाख
इन बदमाशों ने सोनीपत के थाना बड़ी क्षेत्र के अंतर्गत 16 सितंबर 2019 को जीटी रोड पर एक व्यवसायी की कार के आगे कार अड़ाकर हथियार के बल पर 11 लाख रुपये लूटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार की है।