{"_id":"7f271c19eba8a0f563d5124e237c4e48","slug":"crime-panipat-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे के लिए दो गुट भिड़े, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे के लिए दो गुट भिड़े, पथराव
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Wed, 15 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील कैंप पुलिस चौकी के साथ एक दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर पथराव हुआ।
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों के पुरुषों और महिलाओं को शांत किया। दोनों पक्ष दुकान पर अपना-अपना हक जता रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों से सबूत मंगवाए हैं और निष्पक्ष होकर कार्रवाई करने का दावा किया है।
मामला थाना शहर के अंतर्गत तहसील कैंप चौकी के साथ लगती एक दुकान का है। सतबीर सिंह की स्पेयर पार्ट्स की दुकान है और सुभाष वर्मा दुकान को अपनी बताता है। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई दिन से दावे चल रहे थे। मंगलवार को सतबीर ने दुकान के बाहर रेत डलवा दिया।
सुभाष वर्मा और उसके परिजनों ने इसका विरोध किया और कुछ देर चली बातचीत हंगामे में बदल गई। दोनों पक्षों में काफी देर जमकर पथराव हुआ। इसमें किसी भी पक्ष का व्यक्ति घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने पर तहसील कैंप चौकी प्रभारी राजेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
दोनों पक्षों की महिलाओं के आगे आने पर महिला पुलिसकर्मियों की मदद ली गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना। आरोप है कि सुभाष दुकान को अपनी बताता है, जबकि उक्त दुकान पर कानूनन उसका अधिकार है। उसने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने सुबह उसकी दुकान में रखा स्पेयर पार्ट्स का सारा सामान बाहर फेंक दिया।
वहीं सुभाष ने आरोप लगाया कि दुकान उसकी है और उन्होंने उसके पिता को किराये पर दिया था। सतबीर उसकी दोनों दुकान पर कब्जा करना चाहता है और कब्जा छोड़ने की एवज में एक-एक लाख रुपये की मांग करता है। उसने सुबह दुकानों के बाहर रेत डलवा दिया।
उसने उसको रोकना चाहा तो कुछ लोगों की मदद से उसके परिवार की महिलाओं पर हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया और मामले की कार्रवाई शुरू कर दी।
चौकी के नजदीक दो दुकान को दो पक्षों के लोग अपनी-अपनी होने का दावा कर रहे हैं। दोनों इसके सबूत भी दिखा रहे हैं। मंगलवार को दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उनको समझाकर शांत कर दिया है और इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजेश कुमार, प्रभारी, तहसील कैंप चौकी पानीपत