{"_id":"33b38d7fc23a044cbbb03d960fc293e6","slug":"crime-panipat-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच क्विंटल भैंस का मीट पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच क्विंटल भैंस का मीट पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Mon, 13 Jul 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना चांदनी बाग पुलिस ने महेंद्रा पिकअप से पांच क्विंटल मीट बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में कैराना के दो लोगों को काबू किया है। वे रमजान के दौरान कैराना से पानीपत मीट लेकर आए थे। पुलिस ने गाय का मांस होने की आशंका जताई थी। मांस भैंस का निकाला जिसे नष्ट कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने रविवार को सूचना के आधार पर संजय चौक से एक महेंद्रा पिकअप गाड़ी को पकड़ा।
गाड़ी से पांच क्विंटल मांस बरामद किया और गाय का मांस होने के शक पर पशु चिकित्सकों को बुलाया। पशु चिकित्सकों ने जांच की तो मांस भैंस का निकला। पुलिस ने कैराना निवासी महराज व सलमान को पिकअप समेत काबू कर लिया। सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की राय ली गई और एसडीएम पानीपत के संज्ञान में मामला लाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मांस को दबा देने के आदेश दिए।
पुलिस ने इसके बाद मांस ताजपुर नहर के पास दबा दिया। महराज व सलमान ने बताया कि वे यूपी के कैराना से पानीपत मीट लेकर आए थे। उनको यहां पर एक दरगाह के नजदीक मीट देना था। थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दो लोग यूपी से पानीपत पिकअप में मांस लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने संजय चौक पर गाड़ी को पकड़ा और उसमें तलाशी के दौरान पांच क्विंटल मीट मिला। पुलिस ने कैरान निवासी महराज व सलमान को काबू कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।