फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime/panipat

व्यापारी के घर डाके का खुलासा, फेरीवाले को साथ लेकर डाला था डाका

Mon, 10 Aug 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Mon, 10 Aug 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
जिला पुलिस ने व्यापारी की म्यूजिक टीचर पत्नी की हत्या कर लाखों की डकैती की वारदात का पटाक्षेप करते हुए सरगना समेत आठ बदमाशों को दबोचा है। बदमाशों ने एक कपड़े की फेरी लगाने वाले की शह पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। गिरोह का सरगना यूपी में तेरह लाख की डकैती में भी आरोपी है।
विज्ञापन


 पुलिस ने आठों बदमाशों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है और गिरोह में दो-तीन ओर बदमाश होने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक ने इसे डीएसपी सिटी, सीआईए-टू व शहर थाना पुलिस को शाबाशी दी है और बाकी बदमाशों को भी जल्द ही काबू कर पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने रविवार को एसपी ऑफिस में डकैती के मामले का खुलासा किया। उन्होंने सीआईए-टू पानीपत व थाना शहर पुलिस ने चार अगस्त को मैन बाजार डाकखाने वाली गली में व्यापारी प्रदीप के घर डकैती की वारदात में आठ बदमाशों को काबू किया है। उन्होंने डीएसपी शहर दलबीर सिंह को इसकी जिम्मेदारी सौंपी थी और उन्होंने इसमें साइबर सैल का भी सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को बीती देर रात सूचना मिली थी और सीआईए-टू व थाना शहर पुलिस ने आठ बदमाशों को काबू किया। इनमें सुनील उर्फ बाली निवासी रामसागर मोहल्ला शामली सरगना है। इसके अलावा चिराग उर्फ गोलू निवासी दलबीर नगर, पानीपत, सचिन उर्फ भीम निवासी मोहल्ला भंडी आल शामली, साजिद निवासी वार्ड पानीपत, दानिश निवासी नानुपुरा शामली, रिजवान निवासी हाली कॉलोनी व आशु निवासी कबाड़ी बाजार शामली को गिरफ्तार किया है।

आठों बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में प्रदीप के घर लूटपाट व इस दौरान उसकी पत्नी की हत्या की वारदात को कबूल लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से आठों आरोपियों को तीन दिन का रिमांड मिला। पुलिस बदमाशों से रिमांड के दौरान लूटी नगदी व गहनों को बरामद करेगी। इस मौके पर थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार, सीआईए-टू प्रभारी दीपक कुमार, किला चौकी प्रभारी गौरी दत्त व पीआरओ अनिल कुमार मौजूद रहे।

दस से पंद्रह मिनट में दिया वारदात को अंजाम
बदमाशों ने व्यापारी प्रदीप के घर मात्र दस से पंद्रह मिनट में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों की संख्या 10 से 12 थी। इनमें से दो-तीन बदमाश मकान की छत, दो दिन अंदर व दो-तीन बदमाश मकान के बाहर खड़े हो गए थे। उन्होंने बताया कि वारदात में शामिल आरोपी दानिश फेरी पर कपड़े बेचता है और वह प्रदीप के मकान का पूरा भेद रखता था। उसको पता था कि उसकी पत्नी कहां पर पैसे व चाबी रखती है। उसने यूपी के इस तरह के बदमाशों से संपर्क साधा और एक ही झटके में मोटा पैसा आने को लेकर प्लान बना लिया।


यह है मामला
थाना शहर के अंतर्गत मैन बाजार डाकखाने वाली गली निवासी प्रदीप के घर तीन अगस्त की रात को डकैती डाली गई थी। कुछ बदमाशों ने इस दौरान उसकी पत्नी की हत्या कर दी और घर से करीब 22 तोले सोना व लाखों की नगदी लूट ले गए थे। व्यापारी प्रदीप की पत्नी एक स्कूल में म्यूजिक टीचर थी। थाना शहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में थाने के अलावा सीआईए व स्पेशल स्टाफ की टीम गठित की थी और पूरे मामले को डीएसपी सिटी दलबीर सिंह को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed