{"_id":"b5f3c957d82d78c144ec016ac04f3674","slug":"crime-paniapt-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह दबाकर की थी टीचर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह दबाकर की थी टीचर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने म्यूजिक टीचर मिनी गुप्ता की मुंह दबाकर हत्या की थी और फिर मकान के एक-एक कर सभी कमरों से नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान लूट ले गए थे।
थाना शहर पुलिस ने इस मामले में हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है और महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, महिला की हत्या के बाद बाजार और शहरवासियों ने चिंता व्यक्त की है।
थाना शहर पुलिस ने मंगलवार को मिनी गुप्ता के शव का सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के बयान दर्ज किए। डॉक्टरों ने पहली नजर में बताया कि महिला का किसी कपड़े से मुंह दबाया है। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं सामने आया कि मिनी गुप्ता ने बदमाशों का विरोध भी किया।
इस दौरान उसके मुंह के अंदर नाखून जैसे निशान भी मिलेे। परिजनों ने बताया कि प्रदीप गुप्ता की मोबाइल स्टोर पर थे। बीती रात को मिनी गुप्ता घर पर अकेली थी। इसी वक्त कुछ बदमाश घर में घुसे और उसकी हत्या कर घर से नकदी, जेवरात और कीमती सामान ले गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीती देर रात को किला स्थित मेन बाजार में रहने वाले प्रदीप गुप्ता की पत्नी मिनी गुप्ता की हत्या कर दी थी। बदमाश उसको अकेला पाकर घर में लूट की नीयत से घुसे थे। प्रदीप गुप्ता और उनका बेटा देर रात को घर वापस आए तो मिनी गुप्ता बेसुध मिली।
वे उसको लेकर शहर के निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। वह शहर के एक निजी स्कूल में म्यूजिक टीचर थी।
थाना शहर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मंगलवार को एक बार फिर से घर का बारीकि से निरीक्षण किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की भी मदद ली। पुलिस ने परिवार के लोगों से भी बात की।
पुलिस ने महिला की हत्या और घर से सामान लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने डॉक्टरों से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी है। पुलिस उसके अच्छी तरह से देखने के बाद ही हत्या के तरीके को बता सकती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर पानीपत।