फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime

गोशाला पर ग्रामीणों ने हमला कर भगाई गाय

Sun, 07 Jun 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, पानीपत, अमर उजाला
ब्यूरो, पानीपत, अमर उजाला Updated Sun, 07 Jun 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
शनिवार सवेरे करीब 10 बजे भालसी गांव के सैकड़ों लोगों ने भालसी गौशाला पर अचानक हमला बोलकर वहां एकत्रित गायों को भगा दिया और शेड को तोड़ दिया। सूचना मिलते ही गोरक्षा दल के पदाधिकारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक ग्रामीण मौके से जा चुके थे। इस घटना को लेकर गौरक्षा दल व ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। क्षेत्र में तनाव के माहौल को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


गोरक्षा दल की ओर से भालसी गांव के 35 लोगों के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी गई। गोरक्षा दल के प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र आचार्य, उपाध्यक्ष आजाद आर्य व जिलाध्यक्ष हरिओम तायल बड़ी संख्या में गोरक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे। योगेंद्र आचार्य ने बताया कि बड़ी संख्या में भालसी गांव के लोगों ने अचानक हमला कर बीमार व लंगड़ी गायों को डंडे मार कर गौशाला से भगा दिया और करीब 15 ट्रैक्टरों से शेड को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान छोटी बछड़ियों को शेड से खोल रहे तीन गो सेवक दीपक, सुरेंद्र व परमजीत शेड के नीचे दब गए। इनमें से दीपक की हालत गम्भीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। इस दौरान कई गाय जख्मी हो गईं। योगेंद्र आचार्य ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने यह हमला मतलौडा थाना प्रभारी की मिली भगत से किया गया है। मतलौडा एसएचओ आरोपियों को सह दे रहे हैं। उन्होंने एसएचओ मतलौडा को सस्पेंड करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेंद्र ने बताया कि हमलावर ग्रामीणों ने यहां लगी हनुमान की मूर्ति को भी तोड़ दिया और दानपात्र को उठा ले गए। जो बाद में खाली हालत में खेतों में पड़ा मिला। इतना ही नही गोशाला के लिए ट्रैक्टर खरीदने के लिए अलमारी में रखे 5 लाख रुपये अलमारी का ताला तोड़कर ग्रामीण छीन कर ले गए और यहां पर गो सेवकों को दोबारा आने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी
इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। सवेरे से दोपहर 3 बजे तक पुलिस टीम भालसी गांव में व गोशाला में डटी रही। 25 दिन पूर्व भी एसएचओ ने गोशाला खाली करने की धमकी दी थी। योगेंद्र आचार्य ने कहा कि 25 दिन पहले मतलौडा एसएचओ ने उन्हें थाने बुलाकर 5 मिनट के अंदर गोशाला को खाली करने की धमकी दी थी और कहा था कि अगर गोशाला खाली नहीं हुई तो ग्रामीण रोड जाम कर देंगे।  

8 को दोनों पक्षों की होगी डीसी से मीटिंग
योगेंद्र आचार्य ने कहा कि 8 जून को उपायुक्त पानीपत के साथ दोनों पक्षों की बैठक होगी। इसके अतिरिक्त चंडीगढ़ में 8 जून को पशु कल्याण बोर्ड की सीएम के पीए व अन्य मंत्रियों के बैठक होगी। जिसमें मतलौडा एसएचओ को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने की बात रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो प्रदेशभर की गोशालाएं बंद कर देशव्यापी आंदोलन करेंगे

ग्रामीण बोले नहीं खुलने देंगे गोशाला
इस घटना के बाद भालसी स्कूल प्रांगण में ग्रामीणों की पंचायत हुई। जिसमें कहा गया कि गोरक्षा दल वालों की आड़ में कुछ बाहरी लोग गोशाला के नाम पर इस 220 एकड़ पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। गोशाला खोलने के लिए ना तो ग्राम पंचायत का काई प्रस्ताव लिया गया और ना ही ग्रामीणों की सहमती। गोशाला के नाम पर पंचायत की जमीन पर किए गए कब्जे को हटवाने के लिए कई बार उपायुक्त, पुलिस अधिक्षक व चंडीगढ़ तक के अधिकारियों को शिकायत दी गई। लेकिन कोई सुनवाई नही होने पर मजबूर होकर ग्रामीणों को खुद ही कब्जा हटाने की कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा।


ग्रामीणों ने कहा कि अगर यहां गोशाला बनानी ही है तो गांव स्तर पर लोगों की एक कमेटी बनाई जाएगी। जो गोशाला का संचालन खुद करेगी। ग्रामीण रत्तन सिंह, संजय, शमशेर सिंह, वेदसिंह, पालसिंह ने कहा कि गांव के कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत की करीब 60 एकड़ जमीन पर 30 वर्षो से अवैध कब्जा किया हुआ है। इस कब्जे का छुड़वाने के लिए एसडीएम,डीसी व बीडीपीओ को कई बार शिकायत दी जा चुकी है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed