फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime case chandnibaag thana panipat

महिला पुलिसकर्मी पर केस में समझौते का दबाव, दुष्कर्म करवाने और झूठे बयान कराने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime case chandnibaag thana panipat
चांदनीबाग थाना क्षेत्र की एक महिला ने चांदनीबाग थाना की ही एक महिला पुलिसकर्मी पर गलत बयान दर्ज करवाने, रिश्वत लेने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। इस मामले में एसपी को शिकायत दी। पीड़िता ने महिला पुलिसकर्मी पर अज्ञात युवकों से 10 लाख रुपये लेकर उसका दुष्कर्म करवाने का भी आरोप लगाया। एसपी ने मामले की जांच करवाने के आदेश दे दिए हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

चांदनीबाग थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसने कुछ दिनों पहले थाने में एक रजिस्ट्री की शिकायत दी थी। जिस पर महिला पुलिसकर्मी ने उसे दो से दिन युवकों से मिलवाया और केस को निपटवाने के झांसे में आरोपियों को उसके घर तक भेजना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि 22 फरवरी को उसके घर पर दो से तीन युवक आए जो नशे की हालत में थे। आरोपियों ने पीड़िता को चाय पिलाई, जिसके पीते ही पीड़िता बेसुध हो गई। आरोपियों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

वहीं, जब पीड़िता को होश आया तो महिला पुलिसकर्मी उसके घर पर ही थी और आरोपियों से पीड़िता के सामने 10 लाख रुपये लिए। वहीं, पीड़िता को समझौते का दबाव बनाया। इसी के साथ ही जब महिला ने एसपी को शिकायत करने की धमकी दी तो महिला पुलिसकर्मी ने पीड़िता के कोर्ट में बयान करवाए। जिसके बाद पुलिसकर्मी ने महिला को कहा कि अब उस पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए उसने बयान करवा दिए हैं। पीड़िता के घर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, जिसमें वीडियो रिकार्ड हुई, पुलिस में उपरोक्त शिकायत देते ही पुलिसकर्मी डीवीआर को लेने के लिए महिला पर दबाव बना रहे हैं। एसपी मनीषा चौधरी ने मामला संज्ञान में आते ही मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed