फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cricket fans erupt in celebration as India wins

Panipat News: भारत की जीत होते ही जश्न में डूबे क्रिकेट प्रेमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Cricket fans erupt in celebration as India wins
पानीपत। टी-20 विश्वकप में भारत पाकिस्तान के मैच के दौरान जिले में क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आया। सुबह से ही मैच को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही थी। शाम को भारत की बल्लेबाजी शुरू होने पर सभी क्रिकेट प्रेमी टीवी और मोबाइल फोन की स्क्रीन से चिपक गए। जैसे-जैसे भारत जीत के नजदीक पहुंचा तो शहर जश्न में डूबता चला गया।
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के मैच के लिए काफी समय से सियासत चल रही थी, जिस कारण मैच होने पर भी संशय बना हुआ था। तमाम अटकलों के बाद रविवार को विश्वकप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला खेला गया। सात बजे से शुरू हुए मैच के लिए लोगों ने पहले से ही अपनी तैयारी कर ली थी। जरूरी काम खत्म कर ज्यादातर लोग घरों को लौट गए। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया तो क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह बढ़ गया।
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों की शुरुआत खराब होने से हल्की सी मायूसी मिली, लेकिन इसके बाद क्रिकेट प्रेमियों ने पूरे मैच में भारत के अच्छे खेल का लुत्फ उठाया। रात को करीब सवा 10 बजे भारत की जीत के बाद शहर में जश्न मनाया गया। खेल प्रेमियों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed