फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cows become a problem, traffic gets affected

Panipat News: गोवंश बने परेशानी, यातायात हो रहा प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Cows become a problem, traffic gets affected
समालखा। समालखा में बेसहारा गोवंश परेशानी का कारण बन रहे हैं। अक्सर बेहसहारा गोवंश बच्चों महिलाओं व बुजुर्गों पर हमला भी कर देते हैं। इनके हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं। यह गोवंश सड़क हादसों का भी कारण बन रहे हैं। बुधवार को भापरा रोड पर सांड आपस में इस कदर भिड़ गए कि लोगों को भाग कर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने लाठियां व पानी से सांडों को एक दूसरे से अलग करके भगाया । इस दौरान भापरा रोड पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की ओर से शहर में गोवंशों का सर्वे किया गया था जिनकी संख्या करीब 700 के आसपास बताई गई । जिसमें सांडों संख्या 622 है। शहर में गोवंश को पकड़कर गोशाला में छुड़वाने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है लेकिन करीब दो साल बीत जाने के बाद भी नगर पालिका की ओर से कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। मुख्यमंत्री ने दीपावली से पहले पूरे प्रदेश को कैटल फ्री बनाने की घोषणा की थी । छह फरवरी को पशुपालन विभाग के आयुक्त एवं सचिव चंडीगढ़ विजय सिंह दहिया ने बेसहारा गोवंश चिकित्सालय व सब डिवीजन पशुपालन समालखा का निरीक्षण किया था। जिसमें कुछ लोगों ने आयुक्त एवं सचिव के समक्ष इस समस्या को उठाते हुए समाधान करवाने की मांग की जिस पर संज्ञान लेते हुए आयुक्त एवं सचिव ने 10 दिन के अंदर शहर को कैटल फ्री बनाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed