फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cow collides with bike riding entrepreneur, death

गोवंश से टकराया बाइक सवाल नवयुवक, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Cow collides with bike riding entrepreneur, death
पानीपत। जीटी रोड पर सेक्टर-6 के सामने बुधवार की सुबह बेसहारा गाय से टकराकर बाइक सवार उद्यमी की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय की भी मौत हो गई। कॉलोनी के लोगों से उसे दफनाया, जबकि सिविल अस्पताल से रेफर होकर रोहतक पीजीआई ले जाते वक्त उद्यमी ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

असंध रोड स्थित कच्चा कैंप की पूरेवाल कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय मनप्रीत उर्फ जॉनी बुधवार को सुबह करीब सात बजे अपनी बुलेट बाइक से टोल प्लाजा की ओर जा रहा था। इस दौरान सेक्टर-6 के पास बीच सड़क में अचानक गाय आ गई। बाइक की सीधी टक्कर गाय से हुई। इससे मनप्रीत सड़क पर गिर गया। उसका सिर सड़क पर लगने से सिर और कान के पास की नस फट गई। आनन फानन घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाइक की जबरदस्त टक्कर से गाय ने भी दम तोड़ दिया। उसे बाद में दफना दिया गया। मनप्रीत इकलौता बेटा था और सेक्टर-25 में अपनी टेक्सटाइल फैक्टरी संभालता था। उसकी एक छोटी बहन है। मनप्रीत की मौत से परिवार गमगीन है। उनके घर पहुंचे सेक्टर-18 आरडब्ल्यूए के प्रधान गुरदीप सिंह ने बताया कि बेसहारा गोवंशों की समस्या को लेकर जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। इसमें समस्या का हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन

पहले भी जा चुकी हैं जानें
इससे पहले भी वार्ड नंबर 21 के सौंधापुर में गोवंश की टक्कर से एक बुजुर्ग की जान जा चुकी है। सेक्टर 25 में भी एक वृद्ध महिला को गोवंश ने टक्कर मारी थी। हादसे में वृद्धा को जान से हाथ धोना पड़ा था। इसके अलावा शहर में ऐसे कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें बेसहारा गोवंशों की टक्कर या उनके टकराने से बड़े हादसे हो चुके हैं। इनमें लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed