फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cousin brother raped, teenage girl became pregnant

Panipat News: मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई किशोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Cousin brother raped, teenage girl became pregnant
पानीपत। मॉडल टाउन पुलिस थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में मौसेरे भाई ने 16 साल की बहन के साथ 10 माह तक दुष्कर्म किया। सोमवार को उसके पेट में दर्द हुआ तो उसने इस बारे में अपनी मां को बताया। उसकी मां उसे जांच के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आई। यहां जांच में वह पांच माह की गर्भवती मिली। उसकी मां ने उससे इस बारे में पूछा तो किशोरी ने डरते हुए बताया कि यह बच्चा मौसेरे भाई का है। वह काफी दिन से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। किशोरी की मां ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि वह पांच बेटियों व एक बेटे की मां है। उसकी सबसे बड़ी बेटी शादीशुदा है। उसकी तीसरे नंबर की बेटी 16 साल की है। उसने सोमवार सुबह उससे कहा कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। उसने पेट दर्द की दवा दिला दी। दोपहर तक दर्द में आराम नहीं हुआ तो वह उसे जांच के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आई। यहां उसका अल्ट्रासाउंड किया गया तो वह पांच माह की गर्भवती मिली। यह देखकर मां चौक गई। उसने बेटी को विश्वास में लिया और उससे आपबीती जानी। किशोरी ने अपनी मां को बताया कि मौसेरा भाई दीपक उसके साथ पिछले 10 माह से दुष्कर्म कर रहा है। जब घर पर कोई नहीं होता था तो वह दुष्कर्म करता था। किसी को इस बारे में बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। इसलिए उसने किसी को इस बारे में नहीं बताया। आरोपी दीपक पिछले नौ साल से अपनी मौसी के घर रह रहा था। अब दो माह पहले वह अपने परिवार के पास चला गया है।
विज्ञापन




वर्जन-
मॉडल टाउन पुलिस थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि किशोरी ने मौसेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी गर्भवती है। किशोरी की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed