फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Court sentenced 29 smugglers in one year

Panipat News: कोर्ट ने एक साल में 29 तस्करों को सुनाई सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Court sentenced 29 smugglers in one year
पानीपत। पुलिस ने इस साल मादक पदार्थ तस्करों पर की गई अपनी कार्रवाई की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया है। पुलिस ने इस साल अब तक मादक पदार्थ तस्करी के 111 केस किए हैं। इनके मामलों के 197 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। पु़लिस ने जिला न्यायवादी की मदद से 25 मामलों के 29 आरोपियों को अदालत से सजा कराकर लाखों रुपये जुर्माना भी लगवाया है। पुलिस ने तस्करों से लगभग 441 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद भी किया गया है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ गंभीरता से काम कर रही है। मादक पदार्थ तस्करी की चेन तोड़ी जा रही है। एक साल में 25 मामलों के 29 मादक पदार्थ तस्करों को कोर्ट ने सजा सुनाई है।
विज्ञापन

एक तस्कर पर 15 साल की जेल के साथ 1.50 लाख रुपये जुर्माना, छह दोषियों को 10-10 साल सजा, एक एक लाख रुपये जुर्माना, एक दोषी को सात साल सजा, 50 हजार रुपये जुर्माना, तीन दोषियों को पांच-पांच साल सजा 50 हजार रुपये जुर्माना, एक दोषी पर 10 हजार रुपये जुर्माना, एक दोषी को चार साल सजा, 40 हजार रुपये जुर्माना, तीन दोषियों को तीन-तीन साल सजा व 25 से 30 हजार रुपये जुर्माना, चार आरोपियों को दो दो साल सजा व 20-20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस साल अब तक 111 केस दर्ज कर 197 मादक तस्करों को लाखों रुपये के मादक पदार्थ के साथ पकड़ा है। पुलिस ने इस साल 342.90 किलोग्राम गांजा, 18.532 किलोग्राम चरस, 12.35 किलोग्राम अफीम, 57.870 किलोग्राम पोपी हस्क, 204 ग्राम स्मैक, 80 ग्राम हेरोइन, 102 ग्राम अफीम के पौधे व 5964 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इसलिए नशे के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर नशा मुक्त समाज की मुहिम में अपना अहम योगदान देना होगा। ताकि नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज की स्थापना की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed