फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   court jugdement

आसाराम केस के गवाह के मामले में सनौली खुर्द सरपंच, एसपी समेत छह को हाईकोर्ट का नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
court jugdement
पानीपत। किशोरी के साथ दुष्कर्म के दोष में उम्रकैद की सजा भोग रहे आसाराम केस के मुख्य गवाह गांव सनौली खुर्द निवासी महेंद्र चावला के मामले की सुनवाई करते हुए पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के जज अमोल रतन सिंह की बेंच ने पानीपत के पुलिस अधीक्षक, गांव सनौली खुर्द की सरपंच प्रियंका शर्मा समेत छह को नोटिस जारी कर दो दिसंबर तक जवाब तलब किया है। महेंद्र चावला के वकील संजय गहलावत ने बताया कि आसाराम बापू के साथ समझौता करने का दबाव बनाने के लिए गांव सनौली खुर्द की सरपंच प्रियंका शर्मा ने आसाराम बापू के गुर्गों की शह पर मौजूदा वर्ष की 20 फरवरी को पानीपत को एक शिकायत दी थी। जिसमें प्रियंका शर्मा का साथ गांव सनौली खुर्द के दो युवकों शिवकुमार त्यागी पुत्र नारायण त्यागी व मोहन लाल शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा ने दिया और महेंद्र चावला के विरुद्ध झूठी गवाही दी। वहीं पानीपत सुमित कुमार के आदेशानुसार शिकायत की जांच डीएसपी सतीश वत्स से करवाई। वहीं महेंद्र पर लगाए गए आरोप सच साबित नहीं हुए और पुलिस ने महेंद्र चावल को क्लीनचिट दे दी। वहीं महेंद्र ने झूठी शिकायत देने वाली प्रियंका शर्मा व झूठी गवाही देने वाले शिव कुमार व मोहन लाल के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन पुलिस ने महेंद्र के पत्र पर कोई गौर नहीं की। वहीं महेंद्र ने न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरबाजा खटखटाया। दूसरी ओर, सरपंच प्रियंका शर्मा के ससुर सुरेंद्र शर्मा भी महेंद्र चावला के विरूद्ध झूठी शिकायत दे चुके है। इस मामले में हाई कोर्ट के आदेशों की अवहेलना के कारण महेंद्र चावला ने कोर्ट की अवमानना की याचिका भी पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट में दायर की हुई है। कोर्ट ने डीजीपी हरियाणा व एसपी पानीपत को नोटिस जारी कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed