{"_id":"6a232f8a588e66e2010fa093","slug":"couple-suffering-from-serious-illness-duped-of-rs-99000-online-panipat-news-c-244-1-pnp1001-158459-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गंभीर बीमारी से जूझ रहे दंपती से ऑनलाइन 99 हजार रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गंभीर बीमारी से जूझ रहे दंपती से ऑनलाइन 99 हजार रुपये की ठगी
Sat, 06 Jun 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप क्षेत्र में गंभीर बीमारियों से पीड़ित एक दंपती के साथ 99 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। ठगों ने यूपीआई के माध्यम से भेजी गई एक रिक्वेस्ट के जरिए यह रकम हड़प ली। थाना तहसील कैंप पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कैंसर पीड़ित हैं। उनकी पत्नी भी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और उनके तीन ऑपरेशन हो चुके हैं। परिवार में उनकी आठ साल की बेटी भी है। इलाज और घर के खर्च के लिए उन्होंने बड़ी मुश्किल से 99 हजार रुपये की बचत की थी।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले मोबाइल पर यूपीआई के माध्यम से एक पेमेंट रिक्वेस्ट आई। उन्होंने अनजाने में उस रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया, जिसके तुरंत बाद उनके बैंक खाते से 99 हजार रुपये कट गए। पैसे कटने का मैसेज आते ही उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क किया, लेकिन तब तक राशि ट्रांसफर हो चुकी थी। पीड़ित ने बताया कि यह रकम उनके इलाज के लिए जमा की गई थी, जो अब पूरी तरह खत्म हो गई है। परिवार आर्थिक संकट में आ गया है और इलाज व घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।