फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Counting of votes tomorrow, new government of the city will be formed

Panipat News: मतगणना कल, बनेगी शहर की नई सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes tomorrow, new government of the city will be formed
पानीपत। निकाय चुनाव के अंतर्गत कल मतगणना है। शहर की सरकार में नया मेयर और नए पार्षद कौन होंगे, ये स्पष्ट हो जाएगा। प्रशासन ने मतगणना के साथ इनके शपथ ग्रहण की भी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

365 बूथों पर मतों की गिनती 19 राउंड में होगी। इसके लिए 21 टेबल लगाई जाएंगी। इसके साथ स्ट्राॅन्ग रूम की सुरक्षा दो लेयर में रखी हैं। वहीं प्रत्याशियों ने दिनभर वोटों का आकलन किया। मेयर और पार्षद के 14 वार्डों में भाजपा की बढ़त नजर आ रही है। बाकी 12 वार्डों में भाजपा और निर्दलीय के बीच कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव के मतदान के बाद सोमवार को सुबह ही प्रत्याशियों के घर और कार्यालय पर समर्थक पहुंच गए। भाजपा की मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी के वार्ड-11 स्थित कार्यालय पर समर्थक पहुंचे। यहां कोमल सैनी और उनके ससुर पूर्व पार्षद रामकुमार सैनी के साथ प्रत्येक वार्ड और बूथ पर मतदान पर विस्तार से चर्चा की। वहीं वार्डों में पार्षद के प्रत्याशियों के साथ समर्थकों ने बैठक की। परिणाम के मद्देनजर सभी प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेयर व पार्षद की मतों की गणना होगी एक साथ
नगर निगम चुनाव की मतगणना बुधवार को आर्य पीजी कॉलेज में कराई जाएगी। मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे शुरू होगा। 365 बूथों के लिए 20 टेबल लगाई जाएंगी। एक टेबल निर्वाचन अधिकारी की लगाई जाएगी। मेयर व पार्षद के मतों की गणना एक साथ की जाएगी। एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि मतगणना के लिए तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। मतों की गणना से पहले रेंडामाइजेशन किया जाएगा।


सुरक्षा के लिए डीएसपी नोडल अधिकारी
पुलिस ने स्ट्राॅन्ग रूम पर दो लेयर में सुरक्षा लगाई है। पहली लेयर में एचएपी और दूसरी लेयर में जिला पुलिस के जवान तैनात हैं। यहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। इसके साथ स्ट्राॅन्ग रूम के हर कोने में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। उप पुलिस अधीक्षक शहर राजबीर सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इनकी सहायता के लिए थाना शहर के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल को लगाया है। इसके साथ स्ट्राॅन्ग रूम स्थल के आसपास के क्षेत्र में लगातार गश्त कराई जा रही है।


वर्जन
चुनाव पर्यवेक्षक मनीता मलिक की उपस्थिति में मशीनों को स्ट्राॅन्ग रूम में रखकर सील कर दिया है। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी भी कराई है।12 मार्च बुधवार को मतगणना की जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

- डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed