{"_id":"6939def481d2e3096d054477","slug":"counseling-will-be-conducted-for-students-in-the-beating-case-panipat-news-c-244-1-pnp1012-148593-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पिटाई मामले में छात्रों की कराई जाएगी काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पिटाई मामले में छात्रों की कराई जाएगी काउंसलिंग
विज्ञापन
पानीपत। स्कूल के रात्रि कैंप के दौरान छात्रों की पिटाई के मामले में वीरवार को बाल कल्याण समिति द्वारा छात्रों की काउंसलिंग की जाएगी।
समिति ने पुलिस को निर्देश दिए थे कि जिन छात्रों की पिटाई की गई है उनकी काउंसलिंग कराई जाए। इस मामले में अभी पुलिस ने कोई कार्रवाई रहीं की है। स्कूल प्रबंधन ने भी समिति को अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी। जिससे परिजनों में आक्रोश है और उनका कहना है कि पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है। शनिवार को चांदनीबाग थाना क्षेत्र के सेक्टर-25 स्थित एक स्कूल का रात्रि कैंप संस्था के ही समालखा स्थित कॉलेज में गया था। जहां पर रात को करीब साढ़े तीन बजे कक्षा सात के कुछ छात्रों की पिटाई की गई थी।
रविवार को जब छात्र अपने घर पर पहुंचे तो उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने पहले स्कूल और फिर थाना चांदनीबाग पर हंगामा किया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी। छात्र के अभिभावक पारस चांदना की शिकायत पर समालखा थाने में स्कूल प्रबंधक, निदेशक और पीटीआई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
वहीं, पीटीआई कृष्ण गुलिया की शिकायत पर चार बच्चों के अभिभावकों पर मारपीट के आरोप लगा चांदनीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।