फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Councilors corner officials over cleaning tender in budget meeting

Panipat News: बजट बैठक में सफाई के टेंडर पर पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Councilors corner officials over cleaning tender in budget meeting
पानीपत। नगर निगम हाउस की बैठक शनिवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। बैठक में शहर की सरकार ने नए वित्त वर्ष के लिए 460 करोड़ रुपये का बजट पास किया है जबकि नगर निगम ने 394 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया था। इसके साथ 386 करोड़ रुपये के राजस्व का प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। निगम ने प्रस्तावित बजट में सेक्टर-11-12 में ऑडिटोरियम और अन्य बड़े प्रोजेक्ट के लिए मिलने वाले 70 करोड़ रुपये को जोड़ा है। यह करीब दो बजे तक चली। बैठक की अध्यक्षता मेयर कोमल सैनी और संचालक निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने किया। पार्षदों ने बजट बैठक में सफाई के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया और पार्षदों ने पूजा व आईएनडी कंपनी का शहर में सफाई का ठेका एक साल के लिए बढ़ाने पर नाराजगी जाहिर की। पार्षदों ने कहा कि सफाई ठेकेदार सरकार और अधिकारियों से बड़े हो गए हैं। पार्षदों के साथ सफाई के नए टेंडर पर पांच बार बैठक का कोई वजूद नहीं रखा।
विज्ञापन

निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने स्पष्ट किया कि सफाई के नए टेंडर का प्रस्ताव निदेशालय भेजा गया है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद कंपनियों का टेंडर खत्म कर दिया जाएगा। वहीं निगम ने पहली बार जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए 10 लाख रुपये का प्रावधान किया है। इसके साथ बच्चों के सहयोग के लिए 26 लाख का बजट बनाया है। वरिष्ठ लेखाधिकारी राजेश गर्ग ने बजट के हर मद को सदन के सामने रखा। पार्षद अशोक कटारिया ने नगर निगम के भवन तोड़ने के कार्य को गलत बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की नाक के तले निर्माण कार्य हो जाता है। वे पहले कुछ नहीं बोलते और भवन बनने के बाद तोड़ने पहुंच जाते हैं। यह गलत है। वे अपने वार्ड में ऐसा नहीं होने देंगे। निगम अधिकारी पहले ही निर्माण को रुकवा दें।
विज्ञापन

पूजा और आईएनडी के दबे पांव टेंडर बढ़ाना गलत
अधिकारियों ने शहर में सफाई पर खर्च की रिपोर्ट रखी और पूजा व आईएनडी कंपनी का ठेका एक साल के लिए बढ़ाने की रिपोर्ट रखी। वार्ड-21 के पार्षद संजीव दहिया ने कहा कि अधिकारियों ने नए टेंडर के लिए पांच बार पार्षदों के साथ बैठक की। पार्षदों ने नया टेंडर लगाने का फैसला लिया था। अधिकारियों ने अब पिछली दोनों कंपनियों का ठेका बढ़ा दिया है। यह गलत है। ठेकेदार सरकार और अधिकारियों से भी बड़े हो गए हैं। पार्षद अंजलि शर्मा, अशोक कटारिया ने भी उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जेबीएम कंपनी डोर-टू-डोर कूड़ा उठान कार्य ठीक से नहीं कर रही है। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि इस बार काम बेहतर है। कंपनी ने 31 मार्च तक 150 गाड़ी लगाने का भरोसा दिया है। पार्षद तरुण गांधी ने कहा कि वे गंदगी फैलाने वालों के वीडियो तक अधिकारियों को भेज चुके हैं। बावजूद इसके कोई समाधान नहीं किया। आयुक्त ने सफाई अधिकारी को आगे बुलाकर शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ते पकड़ने का टेंडर बढ़ाया, गोवंश की पार्षद ने जिम्मेदारी ली

नगर निगम ने कुत्ते पकड़ने और गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाने का टेंडर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। पार्षद जयदीप ने कहा कि निगम का ठेकेदार गोवंश हटाने का काम केवल कागजों में कर रहा है। असल में शहर में उतनी ही गाय हैं। वे गोवंश को गोशालाओं में छोड़ने को तैयार हैं। वहीं हाउस ने कुत्ते पकड़ने का टेंडर एक साल के लिए बढ़ा दिया। सफाई कर्मचारियों के वर्दी पर 20 में से चार लाख की खर्च करने को अनदेखी बताया। पार्षद अनिल मदान ने कहा कि उन पर पूरा बजट खर्च करना चाहिए। इसमें पूरे संसाधन व वर्दी दी जानी जरूरी है।

1800 का प्रस्ताव अटका, 5000 का पास

शहर में 1800 स्ट्रीट लाइटों का प्रस्ताव निदेशालय भेजा गया है। इसकी चार महीने से मंजूरी नहीं मिल पाई है। पार्षदों ने कहा कि शहर में स्ट्रीट लाइटों की जरूरत है। इस पर काम किया जाएं। निगम आयुक्त ने पांच हजार लाइटों का नया टेंडर लगाने का प्रस्ताव हाउस के सामने रखा। पार्षदों ने एक ध्वनि के साथ पास कर दिया। वहीं ड्रेन नंबर-वन के साथ स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की। निगम आयुक्त ने कहा कि सुरक्षा और लाइटों के प्रबंध किए जा रहे हैं। लाइट लगाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा।
पौधरोपण का बजट दो करोड़ किया

नगर निगम ने इस बार पौधरोपण का बजट बढ़ाकर दो करोड़ रुपये कर दिया है। पिछले साल यह 50 लाख रुपये था। इसमें से 42 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। निगम आयुक्त ने कहा कि अगले साल एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इससे शहर हराभरा नजर आने लगेगा। वहीं हर वार्ड में एक सीएससी खोलने और पार्षदों को लैपटॉप देने का प्रस्ताव पास किया। पुरानी शुगर मिल में जेबीएम की गाड़ियों का विरोध कर रहे लोगों से बात करने का फैसला लिया। भाजपा पार्षदों ने भी गाड़ियों के फैसले को अन्य कहीं रखने की बात कही।

बैठक में 20 प्रस्ताव पास किए

-शिव चौक सनौली रोड के पास माशाखोर सब्जी मंडी का निर्माण के लिए 3.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

-लोधी पार्क के सौंदर्यीकरण के 1.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। -किला पार्क और गांधी पार्क में योग हाल, सिंथेटिक ट्रैक और अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों पर 2.95 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

-जीटी रोड से बबैल नाका तक सनौली रोड का सौंदर्यीकरण के तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
-सनौली रोड स्थित निंबरी डंप साइट पर निर्माण व विध्वंस अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र का निर्माण के लिए 650 लाख रुपये खर्च होंगे।
- वार्ड 21 में जाटल रोड से एसटीपी तक पश्चिम नहर किनारे सौंदर्यीकरण पर 990 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
-कच्ची काबड़ी फाटक से जैन चौक तक का निर्माण और जीर्णोद्धार पर 850 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
-बाबरपुर मंडी के सामने हरित पट्टी का सौंदर्यीकरण और विकास पर 350 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

- सेक्टर 6 से एनएच-44 तक सड़क का सौंदर्यीकरण के लिए 215.73 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
-वार्ड-1 में जीटी रोड से एसटीपी तक बरसत रोड का विकास और सौंदर्यीकरण, साथ ही जल निकासी की व्यवस्था पर 973 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
-वार्ड-एक में पुस्तकालय का निर्माण पर 950 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
-रोड स्वीपिंग मशीन, 10 मीटर तक की सड़क के लिए, संचालन व रखरखाव की पांच साल की वारंटी के साथ आठ मशीन पर 890 लाख रुपये खर्च किया जाएगा।
-सेक्टर 11 और 12 में सक्शन जेटिंग मशीन से सीवर लाइन की गाद निकालने के साथ-साथ अपशिष्ट निपटान में सुधार पर 235.31 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
-सनौली रोड से बबैल नाका तक सीवर लाइन का सुदृढ़ीकरण के लिए 10 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
-किला से सनौली रोड तक सीवर लाइन को मजबूत करने के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
-कुटानी रोड की मरम्मत पर 1.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
-शहर में कूड़ा उठान में 150 हाथ रिक्शा लगाई जाएंगी।
-रेनीवेल प्रोजेक्ट पर पुन: विचार किया जाएगा।

-पानीपत-अंबाला रेल लाइन पर मनोहर पार्क के नजदीक अंडरपास बनाया जाएगा।

वर्जन :


बजट जनता की उम्मीदों, शहर के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं को समर्पित रहा है। इससे पानीपत को आधुनिक, स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में मिलेगी।
कोमल सैनी, मेयर।
वर्जन :

हाउस ने बजट पास करने के साथ विकास कार्यों के सुझाव दिए हैं। निगम के कार्यों की सराहना भी की है। इस बार शहर में बेहतर कार्य किए जाएंगे।

डाॅ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed