{"_id":"6a18a02c7e3ce581c205d3ee","slug":"councilor-visits-sadbhavna-park-for-a-glimpse-of-ongoing-construction-work-panipat-news-c-244-1-pnp1001-157992-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सद्भावना पार्क में चल रहे निर्माण कार्य का पार्षद ने देखा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सद्भावना पार्क में चल रहे निर्माण कार्य का पार्षद ने देखा मौका
Fri, 29 May 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 29 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन पार्क का मौका देखते पार्षद तरुण गांधी। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। मॉडल टाउन रविंद्रा अस्पताल के पीछे स्थित सद्भावना पार्क में चल रहे निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों का वार्ड-20 के पार्षद तरुण गांधी ने मौका मुआयना किया। उन्होंने जमीनी हकीकत के साथ उसकी गुणवत्ता को जांचा। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गति पर संतोष व्यक्त किया।
इस मौके पर उन्होंने स्थानीय निवासियों से सीधे बात की। नागरिकों ने पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए और क्षेत्र की कुछ मूलभूत समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सद्भावना पार्क के इस कायाकल्प से स्थानीय बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को टहलने और शुद्ध वातावरण का आनंद लेने के लिए एक बेहतरीन और आधुनिक स्थल मिल सकेगा। वार्ड में विकास कार्य लगातार तेज किए जा रहे हैं।