फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Could not meet parents due to ill health, mother could not even feed churma

तबीयत खराब होने पर माता-पिता से नहीं मिल सके, मां चूरमा भी नहीं खिला सकीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Could not meet parents due to ill health, mother could not even feed churma
पानीपत। गोल्डन ब्यॉय नीरज चोपड़ा उपायुक्त पानीपत सुशील सारवान के साथ सेल्फी लेते हुए। - फोटो : Panipat
घर की दहलीज पर आकर भी ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एथलीट नीरज चोपड़ा माता-पिता से नहीं मिल सके। न ही प्रेम से बनाया गया मां के हाथों का चूरमा खा सके। इसकी वजह रही मंच पर अचानक नीरज की तबीयत खराब हो जाना। साथ ही भीड़ भी बहुत ज्यादा बढ़ गई, जिसकी वजह से नीरज का रुकना मुश्किल हो गया। हालांकि चेकअप के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर वह चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

नीरज को कई दिन से तेज बुखार आ रहा है और उनका इलाज चल रहा है। बुखार आने पर कोविड-19 की आशंका को दूर करने के लिए उनका कोरोना टेस्ट भी हुआ और राहत की बात रही कि रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बताया जा रहा है कि उनको डिहाइड्रेशन की दिक्कत भी हो गई है, जिसकी वजह से गर्मी में रोड शो करने के बाद गांव खंडरा में मंच पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्हें तबीयत खराब महसूस हुई। उन्होंने अपना संबोधन दिया और फिर मंच के पीछे के रास्ते से उन्हें उपायुक्त सुशील सारवान के साथ कार में चेकअप के लिए ले जाया गया। जिसके बाद जब तबीयत ठीक हुए तो तय कार्यक्रम के तहत वह चंडीगढ़ रवाना हो गए।
विज्ञापन

मां ने कहा था कि घर आएगा खुद चूरमा बनाकर खिलाएंगी
पदक जीतने के 10 दिन बाद नीरज अपने गांव पहुंचे और 45 मिनट रुके भी, लेकिन घर के अंदर तक नहीं जा सके। मां के हाथों का बना चूरमा नहीं खा सके। मां सरोज चोपड़ा जब दिल्ली के अशोक होटल से लौटीं थी तो कहा था कि जब नीरज घर आएगा तो हाथ से बनाकर चूरमा खिलाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता मेहमानों के स्वागत में लगे रहे, बेटे को देख तक नहीं सके
नीरज के पिता सतीश चोपड़ा मेहमानों के स्वागत में लगे रहे। 20 हजार मेहमानों के खाने का इंतजाम किया गया था। जब नीरज मंच पर थे, तब पिता घर में मेहमानों की आवभगत कर रहे थे। मिलना तो दूर बेटे को देख तक नहीं सके।

पानीपत। गांव खुखराना के ग्रामीण द्वारा नीरज चोपड़ा को चांदी का भाला भेंट करने के लिए इंतजार में ख

पानीपत। गांव खुखराना के ग्रामीण द्वारा नीरज चोपड़ा को चांदी का भाला भेंट करने के लिए इंतजार में ख- फोटो : Panipat

पानीपत। पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार मतलोडा में नीरज चोपड़ा का स्वागत कर उन्हे बाइक भेट क?

पानीपत। पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार मतलोडा में नीरज चोपड़ा का स्वागत कर उन्हे बाइक भेट क?- फोटो : Panipat

पानीपत। रोड शो के दौरान नीरज चोपड़ा के कार के आगे चली बाइक पर तिरंगा यात्रा।

पानीपत। रोड शो के दौरान नीरज चोपड़ा के कार के आगे चली बाइक पर तिरंगा यात्रा।- फोटो : Panipat

पानीपत। गांव खंडरा में नीरज चोपड़ा के गांव आने की खुशी में ढोल पर नाचते हुए ग्रामीण।

पानीपत। गांव खंडरा में नीरज चोपड़ा के गांव आने की खुशी में ढोल पर नाचते हुए ग्रामीण।- फोटो : Panipat

पानीपत। मतलोडा में पहुंचने पर गोल्डन ब्यॉय नीरज चोपड़ा पर फूलो की वक्षा करते हुए लोग।

पानीपत। मतलोडा में पहुंचने पर गोल्डन ब्यॉय नीरज चोपड़ा पर फूलो की वक्षा करते हुए लोग।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed