फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corruption will be exposed in the details of doctors' phone calls

Panipat News: डॉक्टरों की फोन कॉल की डिटेल में फूटेगा भ्रष्टाचार का भंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Corruption will be exposed in the details of doctors' phone calls
पानीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो ने इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक से दो लाख की रिश्वत के मामले में पीएनडीटी प्रभारी डॉ. पवन और क्लर्क नवीन की तलाश तेज कर दी है। इनको लेकर कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। इसके साथ एसीबी ने इनकी कॉल डिटेल निकलवाएगी। ब्यूरो का दावा है कि इनकी कॉल से भ्रष्टाचार का भंडा फूटेगा। इसमें कई बार अधिकारी और पीड़ित सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

विदित है कि एंटी करप्शन ब्यूरो की अंबाला और कैथल की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर शाम को बरसत रोड स्थित आधार अस्पताल के संचालक डॉ. विशाल मलिक को दो लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। डॉ. विशाल ने यह राशि स्वास्थ्य विभाग के पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. पवन और क्लर्क नवीन कुमार के कहने पर लेने की बात कही। एसीबी की टीम ने डाॅ. विशाल मलिक को गिरफ्तार कर लिया था। इसमें डॉ. विशाल मलिक, डॉ. पवन और क्लर्क नवीन कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। डॉ. पवन और क्लर्क नवीन को मुख्य धाराओं में शामिल किया है। क्लर्क नवीन ने सेंटर संचालक संजीव छाबड़ा को फोन कर पैसों की मांग की थी। संजीव छाबड़ा ने यह राशि डॉ. पवन को देने की बात कही तो उनको मना कर दिया। यह राशि सीधे लेने की बजाय आधार अस्पताल के संचाकल डॉ. विशाल मलिक को देने की बात कही। एसीबी की टीम ने इसके आधार पर दबिश दी थी।
विज्ञापन

कॉल डिटेल में जांच आगे बढ़ाएंगे
एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी डॉ. विशाल मलिक और पीएनडीटी के प्रभारी डॉ. पवन और क्लर्क नवीन के मोबाइल की डिटेल निकाली जाएगी। इसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। इसमें किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी का नाम आता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed