{"_id":"65de6199068cd4d1450def14","slug":"corporations-yellow-claw-again-on-sanauli-road-against-encroachment-panipat-news-c-244-1-pnp1004-114423-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अतिक्रमण के खिलाफ सनौली रोड पर फिर चला निगम का पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अतिक्रमण के खिलाफ सनौली रोड पर फिर चला निगम का पीला पंजा
विज्ञापन
पानीपत। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी सनौली रोड पर पीला पंजा चला है। इस दौरान निगम टीम ने करीब 120 दुकानों का सड़क पर रखा सामान उठावाया। पांच दुकानदारों ने सामान नहीं उठाया तो उनका सामान जब्त कर लिया गया। इस दौरान दुकानों के सामने बने छज्जे और एक दुकान के बाहर अतिक्रमण करने वाली लोहे की सीढ़ी को भी तोड़ दिया गया। एक तरफ अतिक्रमण के खिलाफ निगम का अभियान चल रहा था तो दूसरी ओर अधिकारियों ने शहर में लगे अवैध होडिंग्स और यूनिपोल साइट्स पर लगे विज्ञापनों पर भी कार्रवाई की। किसी भी विरोध से बचने और सुरक्षा के लिहाज से अधिकारियों ने पुलिस बल को भी साथ लिया था।
बता दें कि एक दिन पहले भी निगम टीम ने सनौली रोड पर अतिक्रमा के खिलाफ अभियान चला 150 से ज्यादा दुकानदारों का सामान हटवाने का काम किया था। इस दौरान करीब 50 का सामान भी जब्त किया गया। जिससे निगम की तीन ट्रैक्टर ट्राली भर गई। इससे पिछले सप्ताह निगम ने मॉडल टाउन में रिंग रोड, जाटल रोड, आठ मरला को अतिक्रमण मुक्त कराने का काम किया है। निगम की इस कार्रवाई में संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, उप निगम आयुक्त अरुण भार्गव, एटीपी याेगेश ताेमर, मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल और एसआई गुरमीत सिंह शामिल रहे। निगम संयुक्त आयुक्त ने कहा कि निगम का ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अवैध विज्ञापन साइट और हाेर्डिंग पर भी चला अभियान:
दूसरी ओर निगम की दूसरी टीम ने शहर में लगे अवैध विज्ञापन साइट के पोल और होर्डिंग्स-बैनर के खिलाफ भी अभियान चलाया। इस दौरा निगम टीम सेक्टर 13-17, 18 और 25 में पहुंची। यहां से करीब 100 से ज्यादा अवैध होडिंग्स उतारे गए। इसके अलावा शहर में लगे निगम की वैध साहटों के साथ अवैध साइटों को कार्रवाई के लिए चिह्नित किया गया है। निगम एक्सईएन गोपाल कलावत का कहना है कि शहर में लगे अवैध यूनिपोल और उन पर लगे विज्ञापनों का सर्वे करवा जा रहा है। इसके अलावा बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।