फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation will set up camp on Saturday-Sunday, property ID errors will be rectified

Panipat News: शनिवार-रविवार को निगम लगाएगा कैंप, ठीक होंगी प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Corporation will set up camp on Saturday-Sunday, property ID errors will be rectified
पानीपत। नगर निगम के ताऊ देवीलाल कॉम्पलेक्स और पालिका बाजार निगम कार्यालय में आठ और नौ जुलाई को प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए फिर से दो दिवसीय कैंप लगाने जा रहे हैं। इन कैंप के माध्यम से लोग आवेदन कर अपनी संपत्तिकर की जानकारी दुरुस्त करवा सकते हैं।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को दो दिन तक चलने वाले इन कैंप में पालिका बाजार निगम कार्यालय में वार्ड एक से 15 तक और ताऊ देवी लाल स्थित निगम कार्यालय में वार्ड 16 से 26 तक की समस्याओं को सुना जाएगा। यहां पांच हेल्पडेस्क लगाए जाएंगे। इन पर सुबह नौ से लेकर शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। निगम के 30 अधिकारी और कर्मचारी लोगाें की समस्याओं का समाधान करेंगे। बता दें कि इससे पहले निगम एक और दो जुलाई को कैंप लगा चुका है। वहीं उससे पहले भी नगर निगम 10 और 11 जून को कैंप लगा चुका है।
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त राहुल नरवाल ने शहर के जिन लोगाें की प्रॉपर्टी आईडी में जो भी त्रुटियां हैं, उनसे आग्रह किया है कि वे लोग इन दो दिवसीय कैंप में अपनी समस्या रख सकते हैं। निगम की प्राथमिकता रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा सके। जनहित के लिए इसकी जानकारी लोगों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों से मिलने वाली शिकायतों के तुंरत समाधान के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि पांच हेल्प डेस्क के अलावा पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को लिंक डी-लिंक की प्रक्रिया पर तैनात किया गया है। वहीं, सभी को आदेश दिए गए हैं कि वे अपने स्टॉफ समेत निगम में उपस्थित रहकर लोगाें की आपत्तियों का तुंरत समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed