{"_id":"646e747c52323bd105049314","slug":"corporation-will-set-up-camp-for-two-days-to-correct-mistakes-in-property-panipat-news-c-18-1-131552-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रॉपर्टी में गलतियों को ठीक कराने को निगम लगाएगा दो दिन कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रॉपर्टी में गलतियों को ठीक कराने को निगम लगाएगा दो दिन कैंप
विज्ञापन
पानीपत। अब प्रॉपर्टी टैक्स की गलतियों को सुधारने के लिए निगम की ओर से कैंप लगाए जाएंगे। सबसे पहले वार्ड एक और 26 में 26 और 27 मई को कैंप लगाया जाएगा। इसके लिए निगम की ओर से आठ कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। इसकी सूचना वार्ड पार्षदों को भी दी गई। निगम आयुक्त ने वार्ड एक के शिविर में सुमित लिपिक एवं टीम लीडर, संदीप शर्मा लिपिक, मनीषा लिपिक, पवन माली सेवादार की ड्यूटी रहेगी। वहीं, वार्ड-26 में कुमारी रज्जी लिपिक एवं टीम लीडर, राजेश लिपिक, गौरव पुनिया सेवादार की ड्यूटी लगाई गई है।
इसमें मुख्य तौर पर प्रॉपर्टी टैक्स के बिलों में लोगों नाम, भवनों की कैटेगरी, संपत्ति का क्षेत्र समेत अन्य गलतियों से संबंधित आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी। जिनका रिकॉर्ड में मिलान और मौके की वैरिफिकेशन करके समाधान कराया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को निगम आयुक्त के साथ पार्षदों ने बैठक भी की। जिसमें मेयर के साथ डिप्टी मेयर और पार्षद भी शामिल रहे। निगम अधिकारियों ने पत्र जारी कर कहा है कि आवेदनकर्ताओं को अपनी त्रुटि से संबंधित पूरे दस्तावेज पेश करने होंगे। इनका एक रिकॉर्ड रजिस्टर लगाया जाएगा। ताकि आने वाली शिकायतों का नियमानुसार समाधान किया जा सके।