फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation will renovate Babail Road with Rs 6.5 crores

Panipat News: बबैल रोड का साढ़े छह करोड़ से जीर्णोद्धार करेगा निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Corporation will renovate Babail Road with Rs 6.5 crores
पानीपत। सालों से खस्ताहाल बबैल रोड के अब दिन बहुरेंगे। नगर निगम इस रोड का करीब साढ़े छह करोड़ से जीर्णोद्धार कराने जा रहा है। बबैल नाका बलजीत नगर से लेकर राजा खेड़ी गांव की सीमा तक निगम के अंतर्गत आने वाले न्यू शिव नगर एरिया तक रोड को बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसमें बबैल रोड को 11 मीटर चौड़ा और 2100 मीटर लंबा बनाया जाएगा। इस रोड को करीब आधा फीट ऊंचा भी उठाया जाएगा। दोनों ओर के खस्ताहाल नालों को नया बनाया जाएगा। जिससे इस रोड और यहां के नालों की दुर्दशा से लोगों को राहत मिलेगा। वहीं, वार्ड छह के अंतर्गत आने वाली तकरीबन सभी कॉलोनियों की सालों से बंद निकासी शुरू हो सकेगी। निगम ने इस प्रोजेक्ट का बजट मंजूर करवाने के बाद इसकी खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि वे दो दिन के भीतर इस प्रोजेक्ट की निविदाएं आमंत्रित करेंगे। आने वाले 20 दिन के भीतर इसकी टेंडर प्रक्रिया की औपचारिकताएं पूरी कर काम को शुरू करवा देंगे और विधानसभा चुनाव तक इसका काम पूरा करवाने का काम करेंगे। इस रोड का निर्माण कंक्रीट से होगा। वहीं, जहां सीवरेज लाइन हैं वहां टाइलें लगाई जाएंगे ताकि भविष्य में कोई पाइपलाइन में कनेक्शन करे तो उसके लिए रोड को उखाड़ना न पड़े। दोनों ओर नाले भी कंक्रीट से बनेंगे। फिलहाल रोड टाइलें और ब्लाॅक आधारित है। रोड पर निगम डेकोरेटिव पोल और फैंसी लाइटें भी लगाएगा।
विज्ञापन

इस रोड से सटे वार्ड छह और 11 समेत वार्ड सात की सीमा की करीब 14 कॉलोनियों समेत तीन गांव के दस हजार से भी ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा। यहां की करीब छह कॉलोनियों की सालों पुरानी गंदे पानी की निकासी की समस्या का भी स्थाई समाधान होगा। रोड पर लगे ब्लॉक और उबड़खाबड़ सड़क, लेवल से ऊंचे उठे सीवर के मैनहोल से होने वाली दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। छोटूराम चौक मार्केट के दुकानदारों को भी इसका लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
विधानसभा चुनाव तक करेंगे पूरा काम : निगम
नगर निगम के एक्सईएन राहुल पूनिया का कहना है कि ये रोड शहर के मुख्य रास्तों में से एक है। इस रोड और आसपास लगती करीब दस कॉलोनियों और कई गांव के लोग यहां से रोजाना आवागमन करते हैं। ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा के निर्देशानुसार इस रोड के नवनिर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही टेंडर लगाकर निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव से पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा। इससे शहर की बाहरी कॉलोनियों के लोगों को ज्यादा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed