फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation will get four JEs of civil, development will get speed

Panipat News: निगम को मिलेंगे सिविल के चार जेई, विकास को मिलेगी रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Corporation will get four JEs of civil, development will get speed

विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम को सिविल इंजीनियरिंग के चार जूनियर इंजीनियर और मिलने जा रहे हैं। इससे शहर के विकास कार्याें को रफ्तार मिलेगी। वहीं, प्रदेश भर के 88 निकायों में से 34 में सिविल के 75, इलेक्टि्रकल और हॉर्टिक्लचर यानी बागवानी के लिए पांच-पांच जेई मिलेंगे। ये सभी जेई हरियाणा रोजगार कौशल निगम लिमिटेड के तहत भर्ती किए जाएंगे। इसे लेकर शहरी स्थानीय निकाय के अतिरिक्त निदेशक ने हरियाणा रोजगार कौशल निगम के चीफ कार्यकारी अधिकारी को पत्राचार किया है। इसमें हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत जूनियर इंजीनियरों को भर्ती करवाने की बात कही गई है।
इन 34 निकायों में सबसे ज्यादा जेई गुरुग्राम और फरीदाबाद को 8-8 मिलेंगे। इसके अलावा पानीपत, मानेसर, करनाल, हिसार, पंचकूला रोहतक, अंबाला, सोनीपत को चार-चार जेई मिलेंगे। फिलहाल नगर निगम में आठ जेई कार्यरत हैं। चार नए जेई मिलने के बाद इनकी संख्या 12 हो जाएगी। इससे विशेष तौर पर सिविल के कामों को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

जेई न होने का पार्षदों में रोष :
दो दिन पहले वार्ड पार्षद अंजलि शर्मा ने भी नगर निगम में शिकायत दी थी कि निगम में जूनियर इंजीनियरों की संख्या कम होने से उनके वार्ड के विकास कार्य समय पर पूरे नहीं होते। यहां तक कि जिनके टेंडर लगने होते हैं, उनके एस्टीमेट तक तैयार नहीं किए जाते। निगम क्षेत्र बड़ा है, लेकिन यहां जेई की संख्या कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
विकास कार्याें को मिलेगी रफ्तार -
निगम को चार जेई मिलने से विकास कार्याें को रफ्तार मिलेगी। सभी जूनियर इंजीनियरों को काम बांट दिए जाएंगे। इससे एस्टीमेट से लेकर टेंडर और विकास कार्याें की देखरेख का काम आसानी से हो सकेगा।
- राहुल नरवाल, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed