फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation will draw Lakshman Rekha of parking

अब सरकारी और सार्वजनिक स्थलों के बाहर पार्किंग बनाने को निगम खीचेंगा लक्ष्मण रेखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Corporation will draw Lakshman Rekha of parking
पानीपत। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और पार्किग के लिए अलग स्थान चिह्नित करने के लिए निगम ने पार्किंग की मार्किंग प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए निगम ने करीब 17.49 लाख रुपये का इस्टीमेट बनाया है। इसकी अनुमति मिलने पर निगम टेंडर लगाकर इस राशि से शहर में फ्लैक्स बोर्ड और पीली पट्टी खींचकर पार्किंग के लिए स्थान निर्धारित करेगा। पार्किंग की इस मार्किंग में शहर के सभी सरकारी और सार्वजनिक स्थलों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा शहर के मुख्य बाजारों, स्कूल कॉलेज, अस्पतालों के बाहर भी पार्किंग के लिए मार्किंग की जाएगी। इनमें लोग अपने दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े कर सकेंगे। इसके बाद भी अगर कोई निर्धारित स्थानों पर वाहन नहीं खड़ा करेगा तो उसका चालान होगा।
विज्ञापन

शहर में बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा करने वालों की एक लंबी लाइन है, जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बाधित होती है। शहर में ज्यादातर पार्किंग जीटी रोड के दोनों ओर सर्विस लेन और फ्लाईओवर पुल के नीचे होती है। वहीं, सविचालय से लेकर नगर निगम के दोनों कार्यालयों में भी वाहन बेढंगे तरीके से खड़े कर दिए जाते हैं। इसे देखते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने प्रदेशभर में पार्किंग की मार्किंग करवाने का आइडिया दिया। जिस पर निगम ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों में सड़क के किनारे खाली स्थलों पर जरूरत के मुताबिक दोपहिया-चारपहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए पीली पट्टी खींच दी जाएगी। ताकि आने-जाने वाले सुविधाजनक ढंग से उसमें वाहन खड़े कर सकें। शहरवासियों का समर्थन और इस पायलट प्रोजेक्ट में भागीदारी तय करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर नगर निगम जागरुकता के लिए अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम कार्यालय से होगी शुरुआत
निगम अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की शुरुआत निगम कार्यालय से की जाएगी। इसमें शहर के सभी पार्क, शमशान घाट, सामुदायिक केंद्र, बैंक, सिनेमा हॉल, शापिंग मॉल आदि इमारतों को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा जीटी रोड समेत अन्य सभी प्रमुख मार्गों पर रोड के दोनों साइड पार्किंग के लिए मार्किंग की जाएगी। वहीं, शहर में बने सभी सरकारी कार्यालयों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

जल्द शुरू होगा अभियान
शहर में पार्किंग व्यवस्था को मजबूत और बेहतर ढंग से बनाने के लिए निगम पार्किंग की मार्किंग का अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके लिए इस्टीमेट बनाया गया है। हर सार्वजनिक स्थल से लेकर इमारत के बाहर वाहनों की पार्किंग के लिए पीली पट्टी बनवाई जाएगी। इसके अलावा पार्किंग के लिए साइन बोर्ड लगवाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट से शहरवासियों को काफी फायदा होगा।
- रमेश कुमार, एसई, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed