फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation will build three underground water tanks to fill water in sewer machines.

Panipat News: सीवर मशीनों में पानी भरने के लिए तीन अंडर ग्रांउड वाटर टैंक बनाएगा निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Corporation will build three underground water tanks to fill water in sewer machines.
पानीपत। नगर निगम अपनी सीवर साफ करने वाली मशीनों के टैंक भरने के लिए तीन अंडरग्रांउड पानी के टैंक बनवाने जा रहा है। इन टैंक में पानी भरकर रखा जाएगा। जब पानी से मिट्टी और धूल के कण निथरने के बाद नीचे बैठक जाएंगे तो उस पानी को मशीनों के टैंक में भर दिया जाएगा। जिससे मशीनों के प्रेशर की स्पीड से मशीनों में खराबी न आए। इस काम पर निगम करीब 20 लाख रुपये खर्च करने जा रहा है। फिलहाल नगर निगम के पास तीन सक्शन एवं जेटिंग मशीनें हें।
विज्ञापन

कहीं भी सीवर की ब्लॉकेज को खोलने के लिए इनकी जरूरत पड़ती है। इन मशीनों में पानी के प्रेशर की स्पीड काफी ज्यादा होती है। जिसकी वजह से ये बड़ी से बड़ी ब्लॉकेज को भी खोल देते हैं। ब्लॉक सीवर को खोलने के लिए पहले मशीनों में पानी भरा जाता है। इन तीनों मशीनों में पानी भरने के लिए निगम हाली पार्क, उझा रोड के डिस्पोजल और जाटल रोड के एमपीएस पर टैंक बनाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के एसडीओ अर्पित बुधवार ने बताया कि कई बार रेतीले पानी की वजह से मशीनों में खराबी आ जाती है। रेत के कण मशीन के अंदर और इसकी पाइपों में प्रेशर के बहाव से छेद करने लगते हैं। इसी वजह से पानी के टैंक बनवाने का फैसला लिया गया है। ताकि मशीनों की गुणवत्ता ज्यादा दिनों तक चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed