फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation tendered 21 development works worth 2.67 crores

Panipat News: निगम ने लगाए 2.67 करोड़ के 21 विकास कार्यों के टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 03:35 AM IST
विज्ञापन
Corporation tendered 21 development works worth 2.67 crores
पानीपत। नगर निगम की ओर से एक बार फिर से शहरी और ग्रामीण विधानसभा में विकास कार्यों के टेंडर लगाए हैं। इस बार निगम ने 2.67 करोड़ की लागत से करीब 21 विकास कार्यों के टेंडर लगाए हैं। इनमें ज्यादातर विकास कार्य ग्रामीण विधानसभा के हैं। अबकी बार निगम एक बड़ा बजट सामुदायिक केंद्रों के निर्माण और जीर्णोद्धार पर खर्च करने जा रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ही ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने ग्रामीण विस के वार्ड पार्षद और निगम अधिकारियों की अपने निवास स्थान पर बैठक ली थी। जिसमें उन्होंने निगम अधिकारियों को पार्षदों की सहमति से विकास कार्यों के टेंडर लगाने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन


बॉक्स
ये लगाए विकास कार्यों के टेंडर
- वार्ड एक की मोती राम कॉलोनी में 8.91 लाख रुपये से पांचाल सामुदायिक केंद्र का दोबारा निर्माण होगा।
- वार्ड तीन के जट्टू चौक पर डी-प्लान के 9.53 लाख रुपये से धर्मशाला का निर्माण होगा।
- वार्ड चार के नेहरू पार्क, लोधी पार्क, पटेल नगर पार्क और ग्रीन पार्क की 23.50 लाख से रिपेयरिंग और पेंटिंग होगी।
- वार्ड चार में 8.98 लाख रुपये से बजरंग सामुदायिक केंद्र का निर्माण होगा।
- वार्ड चार की देशराज कॉलोनी में 13.47 लाख से सैनी धर्मशाला बनेेगी।
- वार्ड चार की देशराज कॉलोनी में 14.46 लाख से कबीर पंथी सामुदायिक केंद्र का निर्माण होगा ।
- वार्ड पांच में देवी मंदिर रोड से शिव चौक तक 14.24 लाख से नाले पर आरसीसी की स्लैब बिछाई जाएंगी।
- वार्ड 9 में परमहंस कुटिया से लेकर एसडी स्कूल तक 10.37 लाख रुपये से आरसीसी का नाला बनेगा।
- वार्ड 11 में 7.76 लाख से परक्षित आटा चक्की से धूप सिंह नगर तक गली बनेगी।
- वार्ड 11 की हाली कॉलोनी मे गैस गोदाम के पास 3.51 लाख से गली बनेगी।
- वार्ड 16 के विकास नगर एरिया में अनाज मंडी गेट पर 20.14 लाख से वेलकम गेट बनाया जाएगा।
- वार्ड 16 के विकास नगर में 18.20 लाख से सीआईएसएफ रोड पर नाले का जीर्णोद्धार होगा।
- वार्ड 20 के मॉडल टाउन स्थित नगर निगम के रिहायशी घर का 7.10 लाख से जीर्णोद्धार होगा।
- वार्ड 22 के न्यू बसंत नगर और बतरा कॉलोनी में 16.75 लाख से टाइलों का काम होगा।
- इन दोनों कॉलोनियों में ही 23.34 लाख से ड्रेन और नालियों का काम भी होगा।
- वार्ड 23 में 18.78 लाख से भगत सिंह मार्केट की रिपेयर और रेनोवेशन होगा।
- वार्ड 23 के हरिबाग कॉलोनी और भाटिया कॉलोनी की सीवर लाइन को 3.16 लाख की लागत से असंध रोड की मेन लाइन में जोड़ा जाएगा।
- वार्ड 24 में डी प्लान के 17.96 लाख से अहिल्या बाई धर्मशाला का निर्माण होगा।
- वार्ड 24 में बाहुबली फैक्टरी से बालाजी ट्रेडिंग कंपनी तक 14.95 लाख से नाला बनेगा।
- वार्ड 25 में 11.68 लाख से कालूपीर कॉलोनी में ड्रेन नंबर एक पर कल्वर्ट बिछाई जाएगी।
- वार्ड 25 में डी-प्लान के तहत 54 हजार रुपये से स्ट्रीट लाइट पोल और फल्ड लाइट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed