{"_id":"6477b53eca33fb018d0fa70c","slug":"corporation-tender-for-sewerage-system-519-crore-will-be-spent-panipat-news-c-244-1-pnp1004-127-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निगम ने सीवरेज सिस्टम का लगाया टेंडर, 5.19 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निगम ने सीवरेज सिस्टम का लगाया टेंडर, 5.19 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में सीवर लाइन और इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस का टेंडर लगाया है। 18 माह के लिए लगाए गए इस टेंडर पर निगम 5.19 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसमें शहरी क्षेत्र के 13 वार्डों की करीब 375 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन का रखरखाव किया जाएगा। वहीं, छह आईपीएस के देखरेख का काम भी इसमें शामिल रहेगा। ग्रामीण क्षेत्र के वार्डों का काम अमृत प्रोजेक्ट का काम करने वाली फर्म के पास ही होगा। यहां सीवर और पानी की पाइपलाइन इसी एजेंसी ने बिछाई है, जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी गारंटी पीरियड के दौरान एजेंसी की ही रहेगी। वहीं सेक्टरों में सीवर की सफाई और मेंटेनेंस हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पास रहेगा।
शहरी क्षेत्र के वार्डों में सीवर लाइन जनस्वास्थ्य विभाग ने बिछाई थी। यह अब नगर निगम में मर्ज कर दिया गया है। सीवर की सफाई का कार्य निगम के अंतर्गत आ गया है। नगर निगम ने सीवर सफाई और आईपीएस का टेंडर करीब चार माह पहले लगाया था। औपचारिकताएं पूरी न होने से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब इस टेंडर को दोबारा लगाया गया है। यह टेंडर अब 28 जून को खुलेगा।
अमृत योजना के तहत निगम के ग्रामीण क्षेत्र के 17 वार्डों की 78 कॉलोनियों में सीवर और पेयजल की लाइन बिछाई गई है। टेंडर के अनुसार सीवर लाइन का काम 270 किलोमीटर तय था। इसमें से करीब 250 किलोमीटर में सीवर बिछा दिया गया है। इस पर करीब 302 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। निगम का दावा है कि इसमें से करीब 155 किलोमीटर लाइन चालू भी कर दी गई है।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र की सीवरेज लाइन की सफाई और रखरखाव के लिए निगम ने टेंडर लगाया है। इसमें सीवरेज सिस्टम संबंधित पूरा काम एजेंसी करेगी। ग्रामीण क्षेत्र का काम सीवर व पाइप बिछाने वाली एजेंसी के पास ही रहेगा।
- दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर।