फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation put up 5 tenders worth 1.54 crores, out of which four were re-implemented

निगम ने 1.54 करोड़ के लगाए 5 टेंडर, इनमें चार को दोबारा लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Corporation put up 5 tenders worth 1.54 crores, out of which four were re-implemented
पानीपत।नगर निगम ने एक बार फिर से बुधवार को 1.54 करोड़ से पांच विकास कार्यों के टेंडर लगाए हैं। जिनमें से चार विकास कार्यों के रि-टेंडर किए गए हैं। इससे इन वार्डों में पीने के पानी की समस्या खत्म हो सकेगी। इनमें चार वार्डों में पांच ट्यूबवेल लगाने का टेंडर भी लगाया गया है। जिसमें बिना पंपिंग मशीनरी के इन ट्यूबवेल को खोदने और पाइप डालने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

टेंडर में पंपिंग मशीनरी को शामिल नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन ट्यूबवेल में वाटर पंप करने के लिए मोटर और बिजली का कनेक्शन बाद में लिया जाएगा। इन विकास कार्यों में 44.23 लाख रुपये से वार्ड नंबर 3 में सचदेवा डीलर से बलदेव प्रेस तक आरसीसी का नाला बनाया जाएगा। ये टेंडर निगम ने दोबारा निकाला है। इसके अलावा वार्ड नंबर 4 में 51.66 लाख रुपये से आर्या कम्युनिटी सेंटर का निर्माण करवाया जाएगा। ये टेंडर भी दोबारा लगाया गया है। वार्ड नंबर 10 में अलग अलग जगहों पर गलियों के साइन बोर्ड, इंडिकेटर्स के लिए 16.61 लाख रुपये का टेंडर दोबारा लगाया गया है। इनके अलावा वार्ड नंबर 4 में खंडा चौक से लेकर ड्रेन नंबर एक तक 21.20 लाख रुपये से आरसीसी ड्रेन बनाने का टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन

बाक्स
यहां लगाए जाएंगे ट्यूबवेल
नगर निगम ने वार्ड नंबर 16 में दो, वार्ड नंबर 19 में एक, वार्ड नंबर 10 और 9 में भी एक-एक ट्यूबवेल लगाने का टेंडर हुआ है। इनमें सिर्फ ट्यूबवेल को इंस्टॉल करने तक का काम किया जाएगा। इसके लिए 20.50 लाख रुपये की राशि का एस्टीमेट तैयार किया गया है। यानी प्रति ट्यूबवेल करीब 4 लाख रुपये का खर्च होगा। इस टेंडर में पंपिंग मशीनरी को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed