फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation picked up six samples of 2.5 crore road

निगम ने ढाई करोड़ी सड़क के भरवाए 6 सेंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Corporation picked up six samples of 2.5 crore road
पानीपत। नगर निगम ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठते सवालों को दबाने के लिए अबकी बार वार्ड नंबर 10 के अंतर्गत आने वाली मुख्य सड़क के श्रीराम लैब से छह सैंपल भरवाए हैं। इनकी रिपोर्ट करीब 15 दिन में निगम के पास आएगी। उसके बाद सड़क में मैटेरियल की जांच पुख्ता होगी। करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क सेक्टर 11-12 में एंजेल प्राइम मॉल से लेकर साईं बाबा चौक, यहां से सेक्टर 12 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और फिर सनौली रोड तक जाती है। इस पर कुल दो करोड़ 44 लाख रुपये की लागत आई है। यह सड़क आरसीसी की बनाई जा रही है। निगम ने सोमवार को इस सड़क के सैंपल भरवाए।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 10 में अब तक निगम के सभी वार्डों से ज्यादा विकास कार्य हुए हैं। इसी वार्ड के कुछ विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ चुके हैं। पिछले दिनों पूर्व मेयर भी इस सेक्टर के नाले के निर्माण में खराब गुणवत्ता के मैटेरियल को लेकर चर्चा में आए थे। इसके बाद निगम ने उक्त नाले के सैंपल भरवाए थे। अधिकारियों का कहना है कि उनकी जांच भी संतोषजनक मिली है। अब फिर से किसी विकास कार्य की गुणवत्ता पर सवाल न उठे, इसलिए इस सड़क के सैंपल श्रीराम लेबोरेटरी से भरवाए गए हैं। वार्ड पार्षद रविंद्र भाटिया ने कहा कि उनके वार्ड में किसी भी विकास कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होने दिया जाएगा। इसलिए उन्होंने सबसे प्रतिष्ठित लैब से इस सड़क की जांच करवाई है। रिपोर्ट आने पर सड़क में लगे मैटेरियल की गुणवत्ता स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

यहां से भरवाए सैंपल
नगर निगम और पार्षद ने एजेंसी से बतरा अस्पताल के सामने, सती भाई दास पार्क के सामने, सेक्टर 11 में अमृत घर के सामने, सेक्टर 11 में ही हाउस नंबर 1156 और 1143 के सामने समेत सेक्टर 11 में ही अमूल आइस्क्रीम पार्लर के सामने सैंपल भरवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed