फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation organized camps in two wards and recorded 108 cases. Update

Panipat News: निगम ने दो वार्डों में कैंप लगा 108 का रिकार्ड किया अपडेट, 224 का स्वयं सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Corporation organized camps in two wards and recorded 108 cases. Update
पानीपत। नगर निगम की ओर से शहरवासियों की संपत्तियों की त्रुटियां दूर करने के साथ उनकी संपत्तियों का स्वयं सत्यापन करवाने के लिए सोमवार को वार्ड 23 की वीवर्स काॅलोनी के शिव मंदिर और वार्ड 26 के बाबरपुर मंडी में चप्पल वाली फैक्टरी के पास कैंप लगाया गया। इसमें सुबह दस से शाम चार बजे तक लोगों की संपत्तियों की त्रुटियां ठीक की गई। इसमें कुल 108 लोगों की संपत्तियों का रिकॉर्ड दुरुस्त किया गया। वहीं, 224 लोगों की संपत्तियाें का स्वयं सत्यापन कराया गया है।
विज्ञापन

इन कैंप के माध्यम से अब तक निगम 1740 लोगों की संपत्तियों का रिकॉर्ड अपडेट करने के साथ 2085 लोगों की संपत्तियों का स्वयं सत्यापन करवा चुका है। अधिकारियों ने मंगलवार को भी वार्ड 23 और 24 में कैंप लगाने की योजना बनाई है। वार्ड 23 में ये कैंप अनेजा पेट्रोल पंप के सामने हरिबाग कॉलोनी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में लगाया जाएगा। वहीं, वार्ड 24 में पार्षद कार्याल, सब्जी मंडी, अर्जुन नगर में बड़े टावर के नीचे लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के क्षेत्रीय कराधान अधिकारी कुलदीप राणा ने बताया कि शहरवासियों की संपत्तियों की त्रुटियां ठीक करवाने के लिए निगम कैंप लगा रहा है। अब तक तकरीबन सभी वार्डों में कैंप लगाया जा चुका है। इसके अलावा लोगों की संपत्तियों का स्वयं सत्यापन कराया गया है। इससे संपत्तिकर में छूट मिल रही है। लोग कैंप के माध्यम से अपनी संपत्तियों की त्रुटियां ठीक करवाने के साथ टैक्स में छूट का लाभ भी ले सकते हैं। शहर की सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं से भी अपील है कि अगर शहर में कहीं कैंप लगाने की आवश्यकता है तो निगम में सूचित करें वे वहां कैंप लगाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed