फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation has prepared for renewal project of 800 crores

निगम ने की 800 करोड़ के रेनेवल प्रोजेक्ट तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Corporation has prepared for renewal project of 800 crores
पानीपत। नगर निगम ने सीएम की घोषणा के तहत बनाए जाने वाले आठ सौ करोड़ रुपये के रेन्युवल प्रोजेक्ट की शुरुआत कर दी है। इसके लिए निगम सबसे पहले एक एजेंसी हायर करेगा। एजेंसी प्रोजेक्ट की डीपीआर यानी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट और डीएनआईटी यानी डिटेल नोटिस टेंडर इन्वाइटिंग के दस्तावेज तैयार करेगी। ये दस्तावेज निगम अधिकारी अपने स्तर पर वेरिफाई करेंगे। इसके बाद इन्हें शहरी स्थानीय निकाय को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद निगम इसके लिए टेंडर लगाएगा। इसके बाद वर्क ऑर्डर जारी कर प्रोजेक्ट की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि डाहर गांव स्थित नए शुगर मिल के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सीएम मनोहर लाल ने शहर को आठ सौ करोड़ के रेन्युवल प्रोजेक्ट की सौगात दी थी। इस पर योजना को सीएम घोषणा का नंबर दिया गया। इसके बाद प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर निगम अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी। यह प्रोजेक्ट यमुना किनारे लगाया जाएगा। यमुना की तलहटी से पीने का पानी निकाला जाएगा। यह पानी शहर में पाइपलाइन के जरिये भेजा जाएगा। शहर में बढ़ती पानी की दिक्कत को लेकर शहरी विधायक ने सीएम के सामने यह प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि यमुना के नीचे पीने के पानी का भंडार है। यहां पानी कभी खत्म नहीं हो सकता। जबकि अन्य जगहों पर भूजल लगातार गिरता जा रहा है। इसे लेकर प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। इससे भविष्य में भी शहर में पीने के पानी की किल्लत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट पर काम शुरू : एक्सईएन
नगर निगम ने सीएम घोषणा के तहत 800 करोड़ के रेनेवल प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए एजेंसी हायर की जाएंगी। ये योजना के तहत डीपीआर और डीएनआईटी बनाएंगी। जिनकी मंजूरी मुख्यालय से ली जाएगी। इसके बाद प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य विधिवत शुरू हो पाएगा।
- प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed