{"_id":"66bbeb0b2d6f2e22560af744","slug":"corporation-floats-tenders-worth-rs-25-crore-for-wards-panipat-news-c-244-1-pnp1004-122694-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निगम ने वार्डों के लिए लगाईं 2.5 करोड़ की निविदाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निगम ने वार्डों के लिए लगाईं 2.5 करोड़ की निविदाएं
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने डी प्लान के अंतर्गत शहर में विकास कार्याें को हरी झंडी दे दी है। इसके लिए निगम ने करीब 2.5 करोड़ रुपये के 12 विकास कार्याें की निविदाएं आमंत्रित की हैं। इन विकास कार्याें का निगम मास्टर प्लान तैयार कर चुका है। डी प्लान के अलावा भी निगम अधिकारियों ने कुछ बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत कर दी है। इनमें एक माह में करीब 50 करोड़ के टेंडर लगाए जा चुके हैं तो कुछ तैयार हो रहे हैं। कुल मिलाकर विधानसभा चुनाव से पहले नगर निगम ग्रामीण वार्डों में विकास से उनकी सीरत बदलने जा रहा है।
नगर निगम एक्सईएन राहुल पूनिया ने बताया कि नगर निगम डी प्लान के तहत कई काम करवा रहा है। डी प्लान से अलग भी निगम कई बड़े प्रोजेक्ट तैयार करेगा। इनमें कुटानी रोड, बबैल रोड, धोबीघाट, सेक्टर 13-17 की सड़कें जैसे बड़े प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। वहीं, लोगों की मूलभूत सुविधाओं के लिए छोटे प्रोजेक्ट पर भी काम कराया जा रहा है। इनमें सेक्टर-29 पार्ट-2 में कृष्णा लान के नजदीक 67.68 लाख रुपये से पार्क का निर्माण किया जाएगा।
जीटी रोड से सनौली रोड पर 66.86 लाख से बबैल नाके तक फैंसी लाइटें लगेंगी । बरसत रोड पर 6.77 लाख से पौधरोपण होगा। वार्ड 14 के सेक्टर 29 पार्ट- 2 में निगम 17.78 लाख से सड़क बनाएगा। वार्ड दो में 13.47 लाख से सामुदायिक केंद्र का काम पूरा होगा। वार्ड 24 में पाल चौपाल से 18.66 लाख रुपये से गली का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। वाउर् 26 में संधू फार्म तक 4.24 लाख रुपये से सड़क बनेगी। वार्ड दो में 13. 47 लाख से सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य पूरा होगा। वार्ड 26 में आर्य बाल भारती स्कूल की 7.24 लाख रुपये से सड़क बनाई जाएगी। वार्ड एक में 18.64 लाख से भगवान परशुराम फाउंडेशन सामुदायिक केंद्र का निर्माण होगा। वार्ड दो की इंदिरा विहार कॉलोनी की गली नंबर दो का एक लाख से निर्माण होगा। इसके अलावा वार्ड एक के आर्य नगर सामुदायिक केंद्र का 18.74 लाख से निर्माण होगा। एक्सईएन राहुल पूनिया ने कहा कि इन सभी विकास कार्याें की निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं। कोशिश रहेगी कि आने वाले दो से तीन माह में अधिकतर कामों को पूरा भी करवा दिया जाए। ताकि लोगों को इन विकास कार्याें का लाभ भी मिल सके।