फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation engaged in investigation of construction material of drain

नाले की निर्माण सामग्री की जांच में जुटा निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Corporation engaged in investigation of construction material of drain
पानीपत। वार्ड नंबर 11-12 में नाले के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने की निगम ने जांच शुरू कर दी है। इस नाले के निर्माण संबंधित पूरी डिटेल निगम एसई ने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों से तलब कर ली है। एसई ने नाले के थर्ड पार्टी सेंपल की रिपोर्ट भी पेश करने के लिए कहा है जिससे नाले की गुणवत्ता संबंधित सवालों के जवाब लिए जाएंगे। दूसरी तरफ वार्ड नंबर 4 की एक नवनिर्मित सड़क वीरवार को उस समय विवादों में आ गई, जब इसके निर्माण कार्य में धांधली का आरोप भाजपा समेत कांग्रेस के नेताओं ने लगाए। उन्होंने सड़क में लगाए घटिया मैटेरियल की जांच करवाने की बात कही।
विज्ञापन

इस सड़क के विरोध भाजपा की पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी की पति सुरेंद्र रेवड़ी और कांग्रेस पार्टी की महिला जिला प्रधान नीरजा बाहरी पहुंची। दोनों ने निगम के विकास कार्यों पर सवालिया निशान लगाए और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि ये सड़क करीब तीन माह पहले बनी थी। जो अभी से उखड़ना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम के विकास कार्यों में लगातार धांधली के आरोप-प्रत्यारोप लगने शुरू हो चुके हैं। एक दिन पहले ही पूर्व मेयर वार्ड नंबर 10 के सेक्टर 11-12 के एक नाले का प्रकरण उछालते हैं जबकि दूसरी तरफ भाजपा ओर कांग्रेस के नेता एक सड़क निर्माण कार्य में धांधली बरते जाने का दावा करते हैं। इन प्रकरण पर नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर रमेश कुमार का कहना है कि सभी विकास कार्यों की पूरी जांच की जाएगी। इनके थर्ड पार्टी की सेंपल रिपोर्ट भी मांगी गई है। जल्द ही मामले की जांच पूरी कर दी जाएगी। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed