{"_id":"6684a36ffcb893c5c5019beb","slug":"corporation-employees-demonstrated-panipat-news-c-244-1-pnp1004-120525-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Wed, 03 Jul 2024 06:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते बिजली निगम के कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापौली। बिजली निगम कर्मचारियों ने मंगलवार को बापौली सब डिविजन कार्यालय में सुबह नौ से 11 बजे बजे तक दो घंटे तक रोष प्रदर्शन किया। धरने की अगुवाई नाथी राम ने की। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारी 25 जून को आदेशानुसार भल्लौर गांव में गए थे। वहां बिजली निगम की टीम के साथ मारपीट और झगड़ा किया गया। बापौली थाना प्रभारी ने दोषी व्यक्तियों के प्रति ताल-मेल बना करके उचित न्याय न करके एफआईआर में ढील देकर के धाराएं उचित नहीं लगाई। इससे निगम कर्मचारियों में रोष है। तालमेल कमेटी एचएसईबी वर्कर यूनियन और एएचपीसी वर्कर यूनियन कर्मचारियों नेताओं ने बापौली थाना प्रभारी की ओर से बरती ढील की निंदा की। इसमें उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो धरना दो घंटे से बढ़ाकर पूरा दिन का कर दिया जाएगा। इससे बिजली का काम प्रभावित होगा तो उसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन और बापौली थाना प्रभारी की होगी। इस दौरान संजय, तारिफ जेई, समालखा यूनिट प्रधान कपिल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन