फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation disconnected connections of 16 consumers

Panipat News: निगम ने 16 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Corporation disconnected connections of 16 consumers
समालखा। समालखा सब डिवीजन द्वारा बिजली के बिलों की रिकवरी व कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक डिवीजन के अंतर्गत गांव व शहर में 2497 उपभोक्ताओं पर निगम का 46.88 करोड़ रुपये बकाया है। जिसको लेकर निगम द्वारा अभियान तेज कर दिया है। वीरवार को निगम की टीम द्वारा 16 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। जिन पर निगम का करीब 105 लाख रुपये बकाया है, वहीं 18 उपभोक्ताओं से करीब 2.88 लाख रुपये की रिकवरी की गई। उधर समालखा सबडिवीजन के एसडीओ ने लिस्ट पर आत्म मंथन करते हुए कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि अक्टूबर महीने में बिजली निगम के उच्च अधिकारियों के आदेश पर बिजली के बकाया बिलों की रिकवरी व कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया गया था।
विज्ञापन

दिवाली पर लग गया था ब्रेक
दिवाली के बाद अभियान पर ब्रेक लगाते हुए निगम की ओर से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर गांव व शहर में खुले दरबार लगाकर उपभोक्ताओं को जागरूक कर योजना का लाभ उठाने को कहा गया। नवंबर महीने में निगम के अधिकारियों का इसी पर मुख्य फोकस रहा। समालखा बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता ने चारों सब डिवीजनो के एसडीओ को 31 मार्च तक दो हजार उपभोक्ताओं के यहां सोलर रूफ टॉप सिस्टम लगाने के लिए टारगेट दिया गया है। पिछले दिनों से कनेक्शन काटने का अभियान तेज
विज्ञापन

इसी के साथ पिछले कुछ दिनों से निगम द्वारा रिकवरी व कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है। निगम के मुताबिक 50 हजार से एक लाख तक 1374 उपभोक्ताओं पर 9.74 करोड़ रुपये बकायाौ। 717 उपभोक्ताओं पर 9.85 करोड़ , दो से पांच लाख तक 315 उपभोक्ताओं पर 9.40 करोड़ रुपये व पांच लाख से ऊपर 91 उपभोक्ताओं से 18.18 करोड़ रुपये बकाया है। इसके साथ उपभोक्ताओं के गलत बिल ठीक करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
बिजली के बकाया बिलों रिकवरी व कनेक्शन काटने का अभियान तेज कर दिया गया है। वीरवार गांव व शहर में 16 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। इन पर निगम का करीब 105 लाख रुपये बकाया है। इसके साथ ही 18 उपभोक्ताओं से 2.88 लाख की रिकवरी की, जबकि बुधवार को 18 लाख की रिकवरी की गई थी। उपभोक्ताओं के गलत बिल की जांच कर ठीक किया जाएगा।
शिवकुमार, एसडीओ, समालख सब डिवीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed