फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation Commissioner without office, Ankit Kumar Chouksey will be the new ADC of Panipat

Panipat News: बिना कार्यालय के हो गए निगम आयुक्त, अंकित कुमार चौकसे पानीपत के नए एडीसी होंगे

Fri, 27 Mar 2026 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 27 Mar 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Corporation Commissioner without office, Ankit Kumar Chouksey will be the new ADC of Panipat
पानीपत। प्रदेश सरकार के 63 आईएएस और एचसीएस की तबादला सूची के पानीपत निगम आयुक्त बिना कार्यालय के हो गए हैं। निगम आयुक्त डॉ. पंकज एडीसी के चार्ज के साथ उसी कार्यालय का प्रयोग कर रहे थे। उन्होंने अपना कार्यालय पिछले साल मेयर कोमल सैनी को दे दिया था। अब निगम के सामने आयुक्त के लिए नए कार्यालय की चिंता बढ़ गई है। एग्रो माल में अभी कार्यालय शुरू होने में तीन से चार महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन


सरकार ने नई तबादला सूची में अंकित कुमार चौकसे को पानीपत का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया है। वे 2022 बैच के आईएएस हैं और अब झज्जर में एसडीएम के पद पर तैनात थे। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज नगर निगम के आयुक्त रहेंगे। उनको अंकित कुमार चौकसे के कार्यभार संभालने के बाद कार्यालय भी छोड़ना पड़ेगा। नगर निगम आयुक्त का पहले ताऊ देवीलाल कांप्लेक्स में कार्यालय था। उन्होंने पिछले साल मेयर कोमल सैनी को अपना कार्यालय दे दिया था। इस कार्यालय में मेयर कोमल सैनी बैठती हैं। ऐसे में निगम के पास पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित उपायुक्त के पुराना कैंप कार्यालय ही रास्ता है। वहीं नए तबादला सूची में प्रतीक हुड्डा को एचएसवीपी का एस्टेट ऑफिसर लगाया है। वे इसे पहले अंबाला में स्पेशल ऑफिसर सेनेटरी के पद पर थे। यहां से देवेंद्र शर्मा को एसडीएम करनाल लगाया है। एसडीएम इसराना नवदीप सिंह नैन को पानीपत शुगर मिल का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। एमडी शुगर मिल संदीप कुमार को तोशाम एसडीएम लगाया है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डाॅ. संजय को कैथल एसडीएम लगाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed