फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation commissioner's action after joining, many officers relieved

निगम आयुक्त का ज्वाइनिंग के बाद एक्शन, कई अधिकारी किए रिलीव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Corporation commissioner's action after joining, many officers relieved
पानीपत। नव नियुक्त आयुक्त श्यामलाल पूनिया सोमवार को आते ही अपने एक्शन मोड में आ गए हैं। अधिकारियों की बैठक के बाद शाम को उन्होंने निगम के कई अफसरों को एक साथ रिलीव कर दिया। इनमें निगम के एडीए, सीएसआई और उनके पीए भी शामिल रहे।
विज्ञापन

नगर निगम के एडीए (एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एटार्नी) सहायक जिला न्यायवादी की सेवाएं पहले ही समाप्त हो चुकी थीं। वह अब निगम में प्रतिनियुक्ति के आधार पर कम कर रहे थे। करीब दो माह पहले उनका प्रतिनियुक्ति का समय पूरा हो चुका है। एक्सटेंशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन उस पर कोई फैसला नहीं हुआ, जिसका पता चलने पर एडीए शिव कुमार को रिलीव कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने निगम के (सीएसआई) मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल को रिलीव किया। उनका तीन दिन पहले फरीदाबाद तबादला हो चुका है। आयुक्त ने अपने पीए कंवलजीत सिंह को भी रिलीव किया। कंवलजीत का मूल विभाग शुगर मिल है। उनको निगम में प्रतिनियुक्ति पर लिया गया था। आयुक्त ने पर्सनल असिस्टेंट का चार्ज तुरंत प्रभाव से निगम के क्षेत्रीय कराधान अधिकारी समयपाल को दिया गया है। वह निगम में अपने वर्तमान कार्य के साथ ही पीए का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed