फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation commissioner inspected the flats

निगम आयुक्त ने किया फ्लैट्स का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Corporation commissioner inspected the flats
पानीपत। फ्लैट में लोगों से मिलने पहुंचे निगम आयुक्त व साथ में मौजूद अन्य। - फोटो : Panipat
पानीपत। नगर निगम आयुक्त आरके सिंह सोमवार रात को अपनी इंजीनियरिंग टीम समेत इंपीरियल कंपनी के फ्लैट्स में पहुंचे। यहां उन्होंने ठहराए गए पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनको हर संभव मूलभूत सुविधाएं देने का आश्वासन दिया। लोगों ने बताया कि फ्लैट्स में पीने के पानी से लेकर शौचालय तक के हालात खस्ता हैं। इस पर निगम आयुक्त ने तुरंत प्रभाव से पानी की आपूर्ति दुरुस्त करवाकर चालू करवाई और पानी की टंकियों में पानी भरवाया। सीवरेज के कनेक्शन भी चालू करवाए। फ्लैट्स में बिजली सप्लाई की तैयारी करवाई ताकि जब तक ये पीड़ित परिवार यहां रहें इनको किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

बुल्ले शाह बोले दिलवाऊंगा मुआवजा
इन फ्लैट्स पीड़ित परिवारों से मिलने कांग्रेस नेता वीरेंद्र शाह उर्फ बुल्लेशाह भी सोमवार शाम को पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि वे लिखकर शिकायत दें ताकि वे इसे डीसी को सौंपकर उनके लिए मुआवजे की मांग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed