फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation can rent fish eaters Rs 500 per month

Panipat News: मासाखोरों को 500 रुपये प्रतिमाह किराए पर फड़ दे सकता है निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Corporation can rent fish eaters Rs 500 per month
पानीपत। किला क्षेत्र में वाटर वर्क्स में बनाई गई सब्जी मंडी को अब नगर निगम मासाखोरों को किराए पर देने की तैयारी कर रहा है। यहां निगम ने मासाखोरों के लिए 165 फड़ बनाए हैं। इन फड़ों को किराए पर दिया जाएगा। इसे लेकर अधिकारियों की बैठक भी हुई, जिसमें मासाखोरों को कम से कम 500 रुपये प्रति माह फड़ किराए पर देने पर सहमति बनी। हालांकि अब तक यह किराया तय नहीं हुआ है। निगम के इन रेटों पर निगम अधिकारियाें की कमेटी की मुहर लगनी बाकी है, जिसकी बैठक सोमवार को होगी। इसमें रेट तय होने पर ड्रॉ निकालने की तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि निगम मासाखोरों से सिर्फ उतनी ही लागत वसूलेगा, जितनी नगर निगम को मंडी बनाने, सुविधा देने और लीज पर ली जमीन का किराया देने में देनी पड़ रही है। मंडी के निर्माण पर निगम ने करीब एक करोड़ रुपये की राशि खर्च की है। वहीं, हर साल इस जमीन का किराया करीब दो लाख रुपये भी निगम को देना होगा। निगम मंडी में सार्वजनिक शौचालय, लाइटों आदि सुविधाएं भी देगा।
विज्ञापन

मंडी का क्षेत्र 1246 वर्ग मीटर है। इसमें मासाखोरों के लिए निगम ने छह गुणे छह के स्टॉल रूपी थड़े बनाए हैं। इन्हें विशेष रूप से चिह्नित किया जाएगा। इस मार्केट के ऊपर नई सब्जी मंडी की तर्ज पर शेड बनाया जाएगा। मार्केट में शौचालय, रोशनी, निकासी, सीवर, पीने के पानी की भी व्यवस्था की गई है। मार्केट के दोनों तरफ गेट लगाए गए हैं, ताकि सब्जी क्रेताओं और विक्रेताओं को आने जाने में कोई परेशानी न हो। फलों और सब्जियों के निस्तारण की भी व्यवस्था की है। शेड के ऊपर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी मंडी में फड़ों के रेट अब तय नहीं किए जा सके हैं। प्रति मासाखोर 500 रुपये फड़ किराए पर देने की बात रखी गई है। मंडी के लिए अलग से अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है, जो सोमवार को बैठक कर रेट पर तय करेगी।
- अरुण भार्गव, उप निगम आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed