फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation begins inspection of 170 establishments; sealing to follow if deficiencies are found.

Panipat News: निगम ने शुरू की 170 संस्थानों की जांच, कमियां मिलने पर होगी सीलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Corporation begins inspection of 170 establishments; sealing to follow if deficiencies are found.
एक अस्पताल में जांच करते निगम की टीम। स्रोत : निगम
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम ने नियमों की अनदेखी पर शहर के 170 व्यावसायिक और शैक्षणिक संस्थानों की जांच शुरू कर दी है। इनमें 85 अस्पताल, 60 होटल और 25 कोचिंग सेंटरों को जारी नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद बुधवार को भौतिक सत्यापन शुरू की गई।
निगम की टीमों ने बुधवार को करीब 30 अस्पताल, होटल और कोचिंग सेंटरों की जांच की। सबसे चिंताजनक स्थिति कोचिंग सेंटरों की है, जहां एक समय में 250 से 500 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। आने-जाने के लिए अक्सर एक ही संकरा रास्ता है। आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित बाहर निकलना लगभग असंभव है।
विज्ञापन


सुरक्षा नियमों पर सख्त कार्रवाई
नगर निगम ने पहले इन संस्थानों को नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किए थे। उन्हें एक सप्ताह के भीतर अपने दस्तावेज और सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने थे। साथ ही जवाब भी दाखिल करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सुरक्षा और नियमों से जुड़ी कमियां मिलने पर अंतिम चेतावनी नोटिस दिया जाएगा। इसके तुरंत बाद सीधे सीलिंग की सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।- डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।

एक अस्पताल में जांच करते निगम की टीम। स्रोत : निगम

एक अस्पताल में जांच करते निगम की टीम। स्रोत : निगम

एक अस्पताल में जांच करते निगम की टीम। स्रोत : निगम

एक अस्पताल में जांच करते निगम की टीम। स्रोत : निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed