फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation again launched anti-encroachment campaign, seized goods of shopkeepers

Panipat News: निगम ने फिर चलाया अतिक्रमणरोधी अभियान, दुकानदारों का सामान जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Corporation again launched anti-encroachment campaign, seized goods of shopkeepers
पानीपत। शहर के बाजार अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए नगर निगम ने एक बार फिर अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को पहली पातशाही गुरुद्वारा रोड से लेकर चौड़ा बाजार होते हुए सलारगंज गेट तक अभियान चलाया गया। इस दौरान निगम की टीम ने करीब 10 दुकानदारों का सामान जब्त किया। वहीं, करीब 40 को चेतावनी दी।
विज्ञापन

निगम की इस कार्रवाई में सफाई शाखा से सफाई निरीक्षक विकास नरवाल, राकेश कुमार और परमजीत शामिल रहे। उन्होंने बताया कि निगम आयुक्त के निर्देशानुसार अतिक्रमण के खिलाफ अब बड़े स्तर पर अभियान शुरू हो चुका है। अतिक्रमण से विभिन्न्बा जार के रास्ते तंग होते जा रहे हैं, जिससे आमजन को समस्या होती है। इस समस्या का अब जड़ से समाधान किया जाएगा। सबसे पहले शहर के बाजार और मुख्य रास्तों पर अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया जाएगा। उन पर पांच से 25 हजार तक के चालान भी किए जाएंगे। अगर किसी ने अभियान में बाधा डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। निगम की चेतावनी के बाद बुधवार को किसी भी दुकानदार ने उनकी कार्रवाई में बाधा नहीं डाली। निगम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने बताया कि अब सप्ताह में तीन दिन निगम अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएगा। एक दिन छोड़कर अभियान चलेगा। इसके लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार निर्धारित किए गए हैं। इससे पिछले सप्ताह भी निगम ने एक के बाद एक कई दिनों तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था। इसका कई बार विरोध भी हुआ, लेकिन निगम कार्रवाई करता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed