{"_id":"659c5ff3460149fca100261f","slug":"corona-tests-fast-oxygen-plant-trial-panipat-news-c-244-1-pnp1003-11892-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कोरोना की जांच तेज, ऑक्सीजन प्लांट का किया ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कोरोना की जांच तेज, ऑक्सीजन प्लांट का किया ट्रायल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पड़ोसी जिलों कोरोना के केसों को देखते हुए पानीपत स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है। नागरिक अस्पताल में कोरोना की आरपीसीआर टेस्टिंग बढ़ा दी है। एक सप्ताह पहले तक प्रतिदिन आरपीआर से 10-15 लोगों की प्रतिदिन जांच की जा रही थी। अब प्रतिदिन 40 लोगों की जांच हो रही है। नागरिक अस्पताल में स्थित ऑक्सीजन प्लांट की भी समय समय पर टेस्टिंग की जा रही है।
सिविल सर्जन ने खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की कोरोना जांच कराने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। जिले में कोरोना का आखिरी केस जुलाई में आया था। फिलहाल जिला कोरोना मुक्त है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस के नए वेरिएंट जेएन-वन को लेकर भी अलर्ट पर है। गोवा, कर्नाटक व महाराष्ट्र से आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है।
कोरोना वायरस के नए वेरिएंट जेएन-वन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अलर्ट करने पर जिला नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुरूप मास्क, आईसीयू, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन प्लांट, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं के साथ स्वास्थ्य विभाग को तैयार रहने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
खांसी-जुकाम के मरीजों के आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। नागरिक अस्पताल, समालखा सामान्य अस्पताल व सभी सीएचसी व पीएचसी के डॉक्टरों को ओपीडी बढ़ाने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इनमें कोरोना के केस मिलने पर उनके सैंपल को जांच के लिए एम्स की लैब में भेजा जाएगा।
गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र से आने वाले लोग होंगे ट्रेस
देश में कोरोना के जेएन-1 वेरिएंट के अब तक 26 केस मिल चुके हैं। इनमें से 19 केस गोवा में मिलें हैं। तीन राज्यों से आने वाले लोगों को ट्रेस किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए पुलिस की मदद भी लेगा। यहां से आने वालों की जांच होगी उन्हें आइसोलेट भी किया जाएगा। फिलहाल नागरिक अस्पताल में 60 बेड का आइसोलेशन वार्ड है। जिले में 49 वेंटिलेटर व 150 आईसीयू बेड है। सामान्य सरकारी बड 414 हैं। इस संबंध में निजी अस्पतालों को भी चौकसी के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
कोरोना का आंकड़ा
कुल केस- 37093
रिकवरी केस- 36414
रिकवरी रेट- 98.17
कोरोना से मौत- 679
कुल सैंपलिंग- 2136742
नए वेरिएंट से बचाव के लिए ये करें
हाथों को साबुन या पानी से नियमित रूप से अच्छे से साफ करें। लोगों से हाथ मिलाने से बचें। छींकने और खांसने के दौरान अपना मुंह व नाक रूमाल से ढकें। अपनी नाक, आंख व मुंह पर अनावश्यक छूने से बचें। आसपास सफाई का विशेष ध्यान दें। फेस मास्क का अनिवार्य रूप से करें प्रयोग
कोरोना की जांच बढ़ा दी गई है। नए वेरिएंट को लेकर घबराने की बजाय सावधानी बरतना जरूरी है। विभाग इससे निपटने के लिए तैयार है। ऑक्सीजन, प्लांट, दवा व जांच इत्यादि की सुविधा उपलब्ध है। ओपीडी में जांच बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। पिछले वेरिएंट की तरह ही कोरोना के जेएन-वन वेरिएंट की भी जांच आरटी पीसीआर के माध्यम से की जाएगी। जिले में बाहर से आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। डॉ. जयंत आहूजा, जिला सिविल सर्जन।