{"_id":"683a195f7cb9e15484059a26","slug":"corona-nodal-officer-appointed-to-coordinate-with-private-hospitals-panipat-news-c-244-1-pnp1007-137828-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : निजी अस्पतालों के साथ समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : निजी अस्पतालों के साथ समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग कोरोना को फैलने से पहले ही काबू करने के लिए तैयारी कर चुका है। अब निजी अस्पतालों के साथ समन्वय रखा जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये कोरोना रोकथाम व बचाव के लिए समन्वय स्थापित करेंगे। इन सबके बीच अस्पताल में पिछले तीन दिनों में पांच कोरोना संदिग्धों की जांच की गई। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव रही है।
अस्पताल में महाप्रबंधक द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन के लिए सभी चिकित्सकों को आदेश दिए गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना को लेकर हर रोज सैंपल लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी पांच लोगों के सैंपल लिए गए। लैब में जांच के बाद पांचों के सैंपल निगेटिव मिले।
इन रैपिड टेस्ट किए जा रहे हैं। अभी आरटीपीसीआर टेस्ट शुरू नहीं हो पाए हैं। इसके लिए मुख्यालय में मांग भेजी गई है। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले तीन दिन में संभावित पांच कोरोना मरीजों की जांच की गई। प्रारंभिक रिपोर्ट निगेटिव आई है। संवाद