फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   corona infection no guideline following

Panipat News: भीड़ बढ़ा रही कोरोना संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग नहीं करवा पा रहा नियमों का पालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
corona infection no guideline following
फोटो-1
विज्ञापन

भीड़ बढ़ा रही कोरोना संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग नहीं करवा पा रहा नियमों का पालन
- स्वास्थ्य कर्मचारी भी बिना मास्क लगाएं कर रहे ड्यूटी
- 100 से अधिक लोगों के एकजुट होने पर किया गया था मास्क अनिवार्य, पालन नहीं
- मंगलवार को सिविल अस्पताल में कोरोना की तैयारियों को लेकर होगी मॉक ड्रिल
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। कोरोना संक्रमण का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को कोरोना संक्रमित चार मरीज मिले। इसके साथ जिले में कोरोना के 21 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग अब सोमवार को होने वाली मॉक डि्रल की तैयारी में जुटा है। दूसरी ओर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन स्वास्थ्य महकमा नहीं करवा पा रहा है। भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग दरकिनार कर दी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे पर अंकुश लगाने के लिए जो गाइडलाइन जारी की गई थी, उसके अनुसार काम नहीं हो रहा। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क का प्रयोग नहीं हो रहा है। सिविल अस्पताल में सोशल डिस्टेसिंग के नियम टूट रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी काम के वक्त मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। अस्पताल में अब तक कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

अब कोरोना सैंपलिंग की संख्या में दो प्रतिशत रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है। पिछले आठ दिन में कोरोना के नए 31 केस मिले हैं। सिविल अस्पताल में कोविड की सैंपलिंग भी बढ़ा दी गई है। अक्तूबर के बाद अब हर 120 से 150 की सैंपलिंग की जा रही है। इनमें दो प्रतिशत रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नए पॉजिटिव केसों में से 20 के सैंपल जांच के लिए एम्स, नई दिल्ली भेजा है। वहां कोरोना के वेरिएंट का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 36797 केस-
जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 36797 हो चुकी है। इनमें से 36088 रोगी ठीक हो चुके हैं। 682 लोगों की मौत का कारण कोरोना बना है। जिले में अब तक 574555 लोगों की कोविड जांच हुई है। सिविल सर्जन ने डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि खांसी, जुकाम व बुखार के रोगियों की कोविड जांच की जाए। सिविल अस्पताल में फिलहाल आईसीयू वार्ड, वेंटिलेटर व आइसोलेशन वार्ड को एक्टिवेट भी कर दिया गया है।

बढ़ा दी गई कोविड जांच
कोविड की जांच बढ़ा दी गई है। अब जांच 120-150 के बीच हो रही है। इनके वेरिएंट का पता लगाने के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं। इन्फ्लूएंजा एच3एन2 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।
- डॉ. सुनील संदूजा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed